spot_img
32.1 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

कार्यदाई संस्था की ओर से खोदा गया गड्ढा पाटे नही जाने से बढ़ी परेशानी, सड़क निर्माण के दौरान दुर्गापुर से लेहरा संपर्क मार्ग कटा

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

हास्पीटल से लेकर बाजार आने जाने वाली महिलाओं को हो रहा समस्या

परिवर्तन टुडे
सकलडीहा। चन्दौली सैदपुर वाया सकलडीहा में फोर लेन सड़क का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जिसके कारण कार्यदायी संस्था के लोगों की ओर से सर्म्पक मार्ग भी काटकर छोड़ दिया जा रहा है। बीते एक माह से दुर्गापुर गांव के समीप लेहरा अम्माचक दुर्गापुर सर्म्पक मार्ग को जेसीबी से खोदाई कर छोड़ दिया गया है। जिसके कारण सैकड़ों लोगों का आवागमन बंद होगया है। सर्म्पक मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को लम्बी दूरी तय करके आना जाना हो रहा है। जिसे लेकर आक्रोश है।

सकलडीहा में फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान कार्यदायी संस्था की ओर से मनमानी ढ़ग से कार्य किये जाने से लोगों में आक्रोश पनपने लगा है। कही पुलिया निर्माण अधूरा है तो कही नाला निर्माण कार्य अधूरा है। सड़क पर सीसी होने के बाद भी दोनों तरफ छड़ निकालकर छोड़ दिया गया है। अंधेरा होने पर वाहनों को सड़क से उतरने का डर बना रहता है। बीते एक माह से दुर्गापुर से लेहरा अम्बाचक जाने वाली सर्म्पक मार्ग को खोदकर छोड़ दिया गया है। जिससे गांव से आने वाले ग्रामीण महिलायें, बच्चों और मरीजों को काफी दूरी तय करके आना जाना पड़ रहा है। रात के अंधेरे में लोग गिरकर चोटिल हो जा रहे है। शिकायत के बाद भी कार्यदाई संस्था के लोग लापरवाह बने हुए है।

ग्राम प्रधान देवचंद,शमशेर सिंह, अभय सिंह, विरेन्द्र यादव,मुराहु विश्वकर्मा,कांता आदि ग्रामीणों ने चेताया कि जल्द संपर्क मार्ग का गढ्ढा पाटकर आवागमन शुरू नही किया गया तो बड़ा आंदोलन के लिये सड़क पर उतरेंगे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

एम्ब्रोसिया एकेडमी में नाइट सीसीसीएल क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन: पत्रकार टीम ने जीता मैच

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के ताजपुर स्थित एम्ब्रोसिया एकेडमी में बुधवार देर शाम सीसीसीएल की ओर से...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks