spot_img
38.1 C
Varanasi
Sunday, May 17, 2026

Chandauli news- विधि विधान से शनिदेव की जयकारा के साथ मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा, शनि जयंती पर भंडारे का आयोजन

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कस्बा के प्राचीन दुर्गा मंदिर पर शनिवार को भगवान शनिदेव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से किया गया। इस दौरान भक्तों की ओर से विद्वान पंडितों के नेतृत्व में मूर्ति भ्रमण के बाद पूजा अर्चना किया गया। वही बरठी गांव के शनिदेव मंदिर पर भंडारे का आयोजन हुआ।

कस्बा के प्राचीन दुर्गा मंदिर पर देवी दुर्गा,गायत्री,संतोषी माता,विश्वकर्मा जी,भगवान शंकर,राम और राधा कृष्ण सहित हनुमान की मंदिर स्थापित है। शनिजयंती के अवसर पर भक्तों की ओर से भगवान शनिदेव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से किया गया। सकलडीहा कस्बा के दुर्गा माता मंदिर व अन्य देवताओं के मंदिर भ्रमण करते हुए शनि देव की मूर्ति का स्थापना किया गया। पंडित आचार्य रत्न शंकर उपाध्याय सहित विद्वान पंडितों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराया।

इस मौके पर बिनीत चंद्र पांडेय, मनीष पाठक, मनीष मिश्रा, रामजन्म चौबे, दिलीप मिश्रा, अशोक मिश्रा, अजय वर्मा,दीपक वर्मा,लवकुश विश्वकर्मा, मुकेश जायसवाल, अमित वर्मा, मनोज गुप्ता, संतोष गुप्ता, अशोक जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

शनि जयंती पर भंडारे का आयोजन

बरठी गांव में शनिवार को प्राचीन शनि मंदिर पर शनि जंयती का आयोजन धूमधाम से किया। शुक्रवार की देर शाम से शुरू भजन कीर्तिन कार्यक्रम की शुरूआत हुई जो शनिवार को खत्म हुआ। शनि भगवान का वैदिक मंत्रोच्चार से विशेष पूजा तेलाभिषेक और आरती विधि विधान से किया गया। उसके बाद भंडारे शुरू हुआ जिसमें ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान आशीष पटेल, शिवम पटेल, दीपक मिश्रा,संत सिंह, अमरनाथ, चैथी, फेकन, दीनबंधु, बृजेश कुमार, निरंजन,दीपक,गोपाल राय सहित अन्य उपस्थित रहें।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- आंधी-तूफान से उजड़े परिवारों के मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता

चकिया-नौगढ़ के प्रभावित गांवों का किया दौरा, जमींदोज मकानों के लिए मिला अतिरिक्त गृह अनुदान परिवर्तन टुडे डेस्क चन्दौली। हाल...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks