spot_img
21.6 C
Varanasi
Friday, March 20, 2026
spot_img
spot_img

डेढ़गांवा गांव के समीप रेलवे लाइन पर मिला अज्ञात शव

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
कमालपुर। धीना थाना क्षेत्र के डेढ़गांवा गांव के समीप रेलवे अप लाइन खंबा नंबर 712 के समीप सोमवार को 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। रेलवे लाइन के समीप शव मिलने पर ग्रामीणों की काफी जुट गई। सूचना पर पहुंची धीना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृत व्यक्ति के पहचान का पूरा प्रयास किया। बावजूद सफलता नहीं मिल पाया। पुलिस ने शव के शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

दानापुर मंडल से जुड़े धीना स्टेशन के डेढ़गांवा गांव के समीप अप लाइन में अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना जंगल की आग की तरह फैल गई।रेलवे लाइन के समीप शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई। सूचना पर धीना थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र निषाद ने हमराहियों को मौके पर भेजा। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया बावजूद सफलता नहीं मिल पाया। पुलिस शव का शिनाख्त कराने को सोशल मीडिया का सहारा लिया। ताकि शव का शिनाख्त हो सके। शव को लेकर ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चाएं चल रही थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

त्यौहार पर किसी प्रकार की नई परंपरा न की जाए शुरू: जिलाधिकारी

सभी त्यौहार हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जिन्हें मिल-जुलकर मनाना हम सभी की जिम्मेदारी परिवर्तन टुडे डेस्क चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks