spot_img
30.3 C
Varanasi
Saturday, September 5, 2026
spot_img

Chandauli news- धान रोपाई सीजन पर डीएम सख्त, टेल तक पानी, पर्याप्त बिजली व खाद उपलब्ध कराने के निर्देश

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज
चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मासिक किसान दिवस में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने धान रोपाई के वर्तमान सीजन को देखते हुए अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग को नहरों के अंतिम छोर (टेल) तक पानी पहुंचाने, विद्युत विभाग को कृषि फीडरों पर निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली उपलब्ध कराने तथा कृषि विभाग को समितियों और निजी दुकानों पर खाद की उपलब्धता पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।

बैठक में किसानों ने नहरों में पानी की कमी, लो-वोल्टेज, खाद उपलब्धता, गंदे नालों की सफाई, भूमि अधिग्रहण और राजस्व संबंधी समस्याएं उठाईं। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराने, सिंचाई विभाग में कंट्रोल रूम स्थापित करने तथा अधिकारियों को मौके पर निरीक्षण कर अगली किसान दिवस बैठक में कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि खरीफ सीजन के लिए जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है तथा शीघ्र ही अतिरिक्त यूरिया और डीएपी की खेप भी पहुंच जाएगी। उन्होंने किसानों से अफवाहों पर ध्यान न देने, केवल अधिकृत बिक्री केंद्रों से निर्धारित दर पर उर्वरक खरीदने और किसी भी अनियमितता की सूचना कृषि विभाग को देने की अपील की।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- जल निकासी को लेकर गरजे विधायक, एक सप्ताह में समाधान नहीं तो तहसील पर होगा बड़ा आंदोलन

हजारों एकड़ फसल जलमग्न, किसानों की समस्या को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। बीते दिनों...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks