spot_img
30.3 C
Varanasi
Saturday, September 5, 2026
spot_img

Chandauli news- मुगलसराय में डोमिनोज की जांच से मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने भेजे सैंपल लैब

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

किचन व स्टोरेज का गहन निरीक्षण, कमियां मिलने पर संचालक को निर्धारित समय में सुधार के निर्देश

परिवर्तन टुडे न्यूज
चंदौली। जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा मिलावटखोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने गुरुवार को मुगलसराय स्थित डोमिनोज पिज्जा आउटलेट पर औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की। सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय), चंदौली के निर्देशन में गठित टीम ने प्रतिष्ठान का गहन निरीक्षण करते हुए पिज्जा के नमूने संकलित किए, जिन्हें परीक्षण एवं विश्लेषण के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया गया है।

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने किचन, खाद्य सामग्री के भंडारण, स्वच्छता व्यवस्था तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की विस्तार से जांच की। जांच के दौरान कुछ तकनीकी एवं व्यावहारिक कमियां पाए जाने पर विभाग ने प्रतिष्ठान संचालक को सुधार नोटिस जारी करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि में सुधार नहीं किए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रतिष्ठान से लिए गए खाद्य नमूनों को विधिवत सीलबंद कर राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस विशेष छापेमारी अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल निवास त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी रणधीर सिंह यादव शामिल रहे।

सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) ने कहा कि जनस्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध भविष्य में भी औचक निरीक्षण एवं सख्त कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने सभी खाद्य कारोबारियों से निर्धारित मानकों का पूर्ण पालन करने तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की अपील की।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- समय पर ड्रेनों की सफाई होती तो नहीं डूबती किसानों की हजारों एकड़ फसल : रामकिशुन यादव

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। ड्रेनों की समय से साफ-सफाई नहीं होने के कारण किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks