spot_img
32.1 C
Varanasi
Thursday, July 16, 2026
spot_img

Chandauli news- सामुदायिक शौचालयों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, केयर टेकरों पर होगी सख्त कार्रवाई: एडीओ पंचायत

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

103 ग्राम पंचायतों के केयर टेकरों के साथ समीक्षा बैठक, संचालन व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा विकास खंड सभागार में गुरुवार को एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय की अध्यक्षता में ग्राम पंचायतों में संचालित सामुदायिक शौचालयों के सुचारु संचालन को लेकर केयर टेकरों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शौचालयों की बदहाल स्थिति पर गहरी नाराजगी जताते हुए एडीओ पंचायत ने स्पष्ट कहा कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी भी शौचालय में अनियमितता या लापरवाही पाई गई तो संबंधित केयर टेकर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पानी, सफाई और बंद पड़े शौचालयों की शिकायतों को गंभीरता से लिया

सकलडीहा विकास खंड की 104 ग्राम पंचायतों में से 103 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। बावजूद इसके, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिकायत की कि अधिकांश शौचालय या तो बंद पड़े हैं अथवा उनका समुचित संचालन नहीं हो रहा है। कहीं पानी की व्यवस्था नहीं है, कहीं पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है, कई स्थानों पर दरवाजे टूटे हुए हैं, जबकि कई शौचालयों में नियमित साफ-सफाई का अभाव बना हुआ है। इन कमियों के कारण ग्रामीणों को खुले में शौच जाने के लिए विवश होना पड़ रहा है।

निर्धारित समय पर खोलें शौचालय, आने वाले लोगों का रखें रजिस्टर

बैठक में एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय ने सभी 103 ग्राम पंचायतों के केयर टेकरों की समस्याएं सुनने के बाद निर्देश दिया कि प्रत्येक सामुदायिक शौचालय निर्धारित समय पर खोला जाए तथा नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि शौचालय का उपयोग करने वाले लोगों का रजिस्टर अनिवार्य रूप से तैयार किया जाए, ताकि संचालन व्यवस्था की नियमित निगरानी की जा सके।

उन्होंने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी स्वच्छता योजना का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण को स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराना है। इस उद्देश्य की पूर्ति करना केयर टेकरों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

लापरवाही पर बाहर होंगे केयर टेकर

एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सामुदायिक शौचालयों के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित केयर टेकर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें कार्यमुक्त भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- बाल श्रम के विरुद्ध प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, विशेष अभियान में पांच किशोर श्रमिक मुक्त

चंदौली मुख्यालय से गोधना मोड़ तक चला संयुक्त बचाव एवं जनजागरण अभियान, प्रतिष्ठान संचालकों को दी गई कड़ी चेतावनी परिवर्तन...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks