spot_img
27.6 C
Varanasi
Friday, August 14, 2026

जिलाधिकारी ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र का भ्रमण

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

किसानों की प्रगति में कृषि विज्ञान केंद्र निभाए अहम भूमिका

  • किसानों की मेहनत और वैज्ञानिक सहयोग से ही हमारा कृषि क्षेत्र कर रहा निरंतर प्रगति

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने सोमवार को कृषि विज्ञान अनुसंधान केंद्र का भ्रमण कर केंद्र पर उगाई जा रही विभिन्न फसलों एवं उन्नत तकनीकों का अवलोकन किया। एवं मौके पर वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र रघुवंशी के साथ भ्रमण कर आवश्यक जानकारी एवं सुझाव दिए। कृषि व्यवसाय, अनुसंधान, डेयरी उद्योग, पशुपालन, बकरी पालन इत्यादि विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

आधुनिक खेती एवं कृषि तकनीक के बारे में जनपद के किसानों को समय-समय पर जानकारी देकर कम लागत में अधिक आमदनी वाली फसल प्राप्त करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाय। उसमें नवीनतम तकनीकों का ज्ञान लोगों में साझा करने हेतु निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य नवीनतम तकनीकों का ज्ञान किसान बंधु लोगों में साझा कर किसानों के लिए कृषि उत्पादकता बढ़ाना और पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं को बढ़ावा देना है, ताकि किसानों की सामाजिक- आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के किसानों, महिलाओं और ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षित कर लोगों को मजबूत किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कृषि विज्ञान केंद्र की ये महत्वपूर्ण गतिविधियाँ प्रभावी ढंग से लागू हों और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से लाभ मिले। किसानों की मेहनत और वैज्ञानिक सहयोग से ही हमारा कृषि क्षेत्र निरंतर प्रगति कर रहा है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- छात्राओं की समस्या पर जिलाधिकारी गंभीर, खेल मैदान और खुले व्यायाम केंद्र की सौगात

परिवर्तन टुडे न्यूजचंदौली। शहाबगंज विकासखंड क्षेत्र के बयापुर गांव में गुरुवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने स्थलीय निरीक्षण...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks