spot_img
34.1 C
Varanasi
Sunday, June 21, 2026

पूर्व सांसद ने महमदपुर गाव को पक्की सड़क बनवाने हेतु डीएम को लिखा पत्र

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। विकास क्षेत्र के बरह परगना के महमदपुर गांव आजादी के लगभग 79वर्ष बीत जाने के बावजूद भी आज तक पक्की सड़क से नही जुट पाया। जिससे ग्रामीणों को आवागमन करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जिसे लेकर ग्रामीणों ने कई बार प्रार्थना पत्र के माध्यम से अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया लेकिन आज तक ग्रामीणें को पक्की सड़क नसीब नही हो पाई।

जबकि शासन द्वारा जनपद को अति पिछड़ा क्षेत्र घोषित कर विकास गंगा बहाने का वादा किया जा रहा है। लेकिन यह जनपद के उत्तरी छोर बसे गांव की सड़के आज भी अपनी दयनीय दशा आसू बहाने को विवश है।

वही पूरे मामले को लेकर पूर्व सांसद रामकिसुन यादव ने जिलाधिकारी महोदय का पत्र के माध्यम से अवगत करवाते हुए उक्त गांव सभा को प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत बनवाकर जोडे़ जाने हेतु कहा। साथ बताया कि क्षेत्र के आधा दर्जन गांव और मुजरे अभी भी ऐसे है जो पक्की सड़कों से नहीं जुड़े हैं उन्हें तत्काल प्रधानमंत्री सड़क योजना में सम्मिलित कर पक्की सड़कों से जोड़ा जाए।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगामी मोहर्रम पर्व मनाने की अपील

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न परिवर्तन टुडे न्यूजचंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks