spot_img
32.1 C
Varanasi
Monday, March 23, 2026
spot_img
spot_img

लोकतंत्र की सच्ची शक्ति तभी संभव है जब महिलाओं की भागीदारी हर स्तर पर सुनिश्चित हो: प्राचार्य

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

भाषण प्रतियोगिता में प्रीति प्रथम और आस्था दूसरे स्थान पर

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कस्बा स्थित सकलडीहा पीजी कॉलेज में गुरूवार को मिशन शक्ति-5 के अंतर्गत महिलाओं की भागीदारी से सशक्त लोकतंत्र विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र की सच्ची शक्ति तभी संभव है जब महिलाओं की भागीदारी हर स्तर पर सुनिश्चित हो। लोकतंत्र तभी मजबूत होता है जब समाज की आधी आबादी निर्णय प्रक्रिया में समान रूप से शामिल होती है।

कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर दयाशंकर सिंह यादव ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और राजनीतिक सहभागिता से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है। भाषण प्रतियोगिता में कुल 20 छात्र छात्राओं ने अपने विचार प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल की ओर से प्रीति कुमारी को प्रथम, आस्था कुमारी द्वितीय और शरद कुमार जायसवाल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर प्रोफेसर शमीम राईन, अजय कुमार यादव, डॉक्टर जितेंद यादव,डॉक्टर महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ सीता मिश्रा, डॉ वंदना आदि मौजूद रही।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news: लतीफशाह बीयर बंधा में डूबने से दो किशोरों की मौत

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। कस्बा निवासी समीर (19) पुत्र कमालुद्दीन तथा एखलाक (18) पुत्र साबिर अली "ईद के मौके...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks