spot_img
27.1 C
Varanasi
Saturday, March 21, 2026
spot_img
spot_img

सीता राम स्वयंवर कथा सुन श्रोता हुए गदगद: सिया वर रामचंद्र की जय के नारे से गुंजायमान हो उठा पंडाल

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
सकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के सहरोई गांव में आगामी श्री हनुमान जयंती के पावन अवसर पर सहरोई गांव मे सात दिवसीय संगीतमय राम कथा का आयोजन किया गया है।

कथा के चौथे दिन पंडित शक्ति तिवारी ने बताया की जिस कार्य को दस हजार राजा नहीं कर पाये उस कार्य को श्री रघुनाथ ने करके दिखाये। यह दृश्य देखकर जितने राजा थे सब सकुचा जाते हैं। धनुष भंग होते ही परशुराम सभा में आ जाते हैं। और सब के सब राजा अपने पिता का नाम बताकर कतार बद्ध खड़े हो गये। परशुराम जी ने क्रोध मे कहा कि वह कौन है जिसने शिव पिनाक धनुष को खंड-खंड किया। राम कहते है महाराज वह आपका कोई दास ही होगा लेकिन परशुराम का क्रोध शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा था। तब लक्ष्मण भैया कौतकी करने लगे और अंत में कहना ही पड़ा की महाराज हमें कुंभड की भतिया न समझिएगा जो हाथों की तर्जनी देखकर डर जाये। हम रघुवंशी हैं हम जानते हैं कि जो क्षत्रीय ब्राह्मण के चरणों में निष्ठा बनाकर रहता है। वह संसार में निर्भर होकर जीता है। परशुराम सोच में पड़ गए कि ब्राह्मण के चरणों में इतनी निष्ठा भगवान को छोड़कर दूसरा कोई हो ही नहीं सकते। परशुराम धनुष की प्रतंचा चढ़वाकर रघुनाथ की परीक्षण किया और तीन बार जय जय कार लगाकर वापस महेंद्र पर्वत पर चले जाते हैं। फिर राजाओं ने राहत की सांस ली और दूतो को अयोध्या भेज कर चक्रवर्ती राजा दशरथ पत्र दिया गया और चक्रवर्ती राजा दशरथ पूरे धूमधाम से बारात लेकर आये। और पंडित शक्ति तिवारी ने बहुत ही खूबसूरत मट फोड की गीत गाते हुए विवाह की मंगल गीत सुनाये। जिसकी सभी श्रोता बंधु भाव विभोर होकर खूब आनंदित हुये। सैकड़ो श्रोताओं का हुजूम लग रहा। वहीं उपस्थित मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामकिशन यादव रहे।

कथा मे राहुल मिश्रा समाज सेवक, महानंद मिश्रा, अमित मिश्रा, रोहित, पवन, शिशु, विराट, उमेश, दिनेश, शुभम, गोलू, तबला वादक अनिल तिवारी, निक्की राशिक, प्रदुम्न, सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

वैदिक मंत्रोच्चार व जयकारों के साथ निकाली गई कलश यात्रा, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू

दरियापुर ग्राम सभा के जलालपुर मे हनुमान जी के मंदिर परिसर मे नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks