परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के दुधारी गांव मे बीती रात हुई एक हत्या के आरोपी तौहीर मुसहर को पेशी के लिए न्यायालय ले जाने के दौरान रास्ते में संबंधित दरोगा की सर्विस रिवालबर छीन कर भागने पर जवाबी कार्रवाई में हाफ इनकाउंटर कर घायल कर दिया गया जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
बता दें कि बीती रात सैयदराजा थाना क्षेत्र के दुधारी गांव में मुन्ना राम के 17 वर्षीय बेटे मोनू कुमार की चोरी करने के विरोध में गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें ग्रामीणों की बहादुरी से एक चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था। पकड़े गए चोर की शिनाख्त पर उसके सभी साथियों को पकड़ लिया गया।
आरोपी तौहीर मुसहर को पेशी के लिए मंगलवार को न्यायालय ले जाया जा रहा था कि वह रास्ते में संबंधित दरोगा की सर्विस रिवालबर छीनकर भागने लगा इस दौरान पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई में तौहीर मुसहर के पैर में गोली मार कर घायल कर दिया जिससे वह मौके पर ही गीर गया। जिसे पुलिस टीम द्वारा तुरन्त गिरफ्तार कर लिया और अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।




