spot_img
32 C
Varanasi
Thursday, August 6, 2026
spot_img

कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण धीमी गति से होने पर ग्रामीणों में आक्रोश

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे/ चन्दौली
चहनियां। हाइवे निर्माण में लगे कम्पनी के लोगो द्वारा जहाँ पहले कार्य खत्म करना चाहिए वहां लापरवाही बरती जा रही है। चहनियां स्थित कस्बा में हाइवे निर्माण में लगे कर्मियों की लापरवाही के कारण विगत एक माह से दिन रात जाम लग रहा है। कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण की धीमी गति से स्कूली बच्चों,व्यापरियों, मरीजो और आम जनता को कड़ी धूप में घण्टो जाम में परेशान होना पड़ रहा है । शुक्रवार को भी लोग घण्टो जाम में फंसे रहे।

चहनियां कस्बा में चौराहे से सकलडीहा और सैदपुर मार्ग पर एक तरफ मार्ग ढाले 6 दिन हो गया है। धीमी गति से कार्य करने से लोगो को कितनी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ये कस्बा और आने जाने वाले लोग ही बता सकते है। एक तो जनपद का व्यस्त और कई जनपदों को जोड़ने वाला चौराहा है। दूसरा शादी व्याह का सीजन भी चल रहा है। जब भी कोई सीजन आता है हाइवे निर्माण में लगे कर्मियों द्वारा कस्बा के व्यापरियों को परेशान किया जाता है । कार्यदायी संस्था द्वारा लापरवाही के कारण दिन और रात जाम लग रहा है।

कड़ी धूप में स्कूली बच्चों,व्यापरियों,मरीजों और आम जनता को परेशान होना पड़ रहा है। लोगो को घण्टो जाम में खड़ा होना पड़ रहा है। ऊपर से जाम छुड़ाने वाले पुलिस कर्मियों और जनता को भी इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बावासियों का कहना है कि जहां कार्य को पहले कराने की जरूरत है वहां कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। चौराहे से दो सौ मीटर सकलडीहा और सैदपुर मार्ग पर विगत डेढ़ वर्ष से सड़क पर गढ्ढा करके गिट्टी फेंककर छोड़ा गया था। एक तरफ का मार्ग ढाले 6 दिन बीत गया है। किंतु मार्ग को अभी शुरू नही कराया गया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- अब नहीं छूटेगा छात्रवृत्ति का लाभ, आवेदन की तिथियां हुईं घोषित

परिवर्तन टुडे न्यूज चन्दौली। अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक वर्ग को छोड़कर) के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। वित्तीय...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks