spot_img
34.7 C
Varanasi
Friday, July 17, 2026
spot_img

Chandauli news- समय पर विद्यालय पहुंचे शिक्षक, नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई : डीआईओएस

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

समय पर विद्यालय पहुंचकर दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें शिक्षक एवं कर्मचारी : जिला विद्यालय निरीक्षक

परिवर्तन टुडे न्यूज
चंदौली। जनपद में शैक्षिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं अनुशासित बनाने के उद्देश्य से जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने गुरुवार को सकलडीहा इंटर कॉलेज तथा जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देशन एवं शासन की मंशा के अनुरूप की गई।

निरीक्षण के दौरान निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार विद्यालयों में अनुपस्थित पाए गए लगभग 50 प्रवक्ताओं, सहायक अध्यापकों, प्रभारी लिपिकों एवं परिचारकों पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कड़ा रुख अपनाते हुए उनसे तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्पष्ट कहा कि संबंधित कर्मचारियों का उत्तर संतोषजनक नहीं पाए जाने तक उनका वेतन बाधित रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि समयपालन एवं शैक्षणिक दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जनपद के सभी राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में औचक निरीक्षण का अभियान निरंतर जारी रहेगा। शासन की मंशा के अनुरूप कार्य न करने अथवा अपने दायित्वों के प्रति उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित होकर पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- बाल श्रम के विरुद्ध प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, विशेष अभियान में पांच किशोर श्रमिक मुक्त

चंदौली मुख्यालय से गोधना मोड़ तक चला संयुक्त बचाव एवं जनजागरण अभियान, प्रतिष्ठान संचालकों को दी गई कड़ी चेतावनी परिवर्तन...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks