spot_img
34 C
Varanasi
Saturday, May 9, 2026
spot_img
spot_img

गणना प्रपत्र की फिडिंग में लापरवाही नहीं होगा क्षम्य: एसडीएम

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। मुख्य चुनाव आयोग के निर्देश पर विशेष गणना प्रपत्र एसआईआर कार्य तेजी से चल रहा है। जिसे लेकर लगातार जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग के देखरेख में मॉनिटरिंग किया जा रहा है। तहसील के तीन ब्लॉक में तीन लाख 43 हजार गणना प्रपत्र का वितरण किया जा चुका है। गणना प्रपत्र की ऑनलाइन बीएलओ द्वारा भरा जाना है। सोमवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर ने तीनों ब्लॉक के एआरओ के साथ समीक्षा करते हुए फिडिंग कार्य को तेजी से कराने का निर्देश दिया। चेताया कि फिडिंग कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं होगा।

तहसील क्षेत्र के तीनो ब्लॉक में तीन लाख 43 हजार से अधिक गणना प्रपत्र डोर टू डोर बीएलओ द्वारा वितरण किया जा चुका है। गणना प्रपत्र की एक कॉपी प्रत्येक घर को सौपना है। दूसरी कॉपी का फिडिंग ऑनलाइन एप के माध्यम से बीएलओ द्वारा किया जाना है। जिसकी निगरानी किया जा रहा है। कई बीएलओ द्वारा फिडिंग कार्य में धीमी गति किये जाना है।

एसडीएम कुंदन राज कपूर ने एआरओ बीडीओ सकलडीहा विजय सिंह और चहनिया बीडीओ राजेश नायक सहित धानापुर बीडीओ के साथ समीक्षा किया। हर हाल में 4 दिसम्बर तक गणना प्रत्र का वितरण सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया। इसके लिये बीएलओ के साथ रोजगार सेवक, पंचायत सहायक सहित ब्लॉक के सचिवों को भी लगाकर गणना प्रपत्र भरे जाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बूथों पर पहुंचकर तहसील के अधिकारियों को गणना प्रपत्र भरवाने का निर्देश दिया। चेताया कि किसी प्रकार की लारपवाही क्षम्य नहीं होगा।

इस मौके पर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र शुक्ल, बीडीओ सकलडीहा विजय कुमार सिंह, बीडीओ चहनिया राजेश नायक सहित अन्य मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- सकलडीहा पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज मे नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाला सकलडीहा पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज नए...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks