spot_img
34.6 C
Varanasi
Saturday, June 20, 2026

ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर सकलडीहा में निकली भारत शौर्य तिरंगा यात्रा, गूंजा भारत माता का जयघोष

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे/ चन्दौली
सकलडीहा। भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान में की गई सफल सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की उपलब्धि पर रविवार को सकलडीहा कस्बा में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय गणमान्य नागरिकों की अगुवाई में यह यात्रा भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम को सम्मानित करने हेतु निकाली गई। इस दौरान भारत माता के जयघोष से पूरा इलाका गुंजायमान रहा।

यात्रा की शुरुआत कस्बा स्थित दुर्गा माता मंदिर से हुआ, यात्रा अंबेडकर प्रतिमा चौराहा होते हुए सघन तिराहा पर सम्पन्न हुआ। इस दौरान सभी प्रतिभागी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों के साथ देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आए।

मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि भारत अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं, बल्कि मुंहतोड़ जवाब देने वाला राष्ट्र बन चुका है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को खत्म किया। पूरी दुनिया ने भारत का शौर्य देखा है – यह नया भारत है जो अपने वीर जवानों पर गर्व करता है।

तिरंगा यात्रा में मुख्यरूप से भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, विजय गुप्ता, जयप्रकाश चौहान, मनोज मौर्या, अरुण मिश्रा , गोपाल राजभर , मंजू वर्मा,संतोष विश्वकर्मा, रंजय पाण्डेय, रामबिलास चौहान , अजय सिंह, विनय कुमार, घनश्याम तिवारी, देवेंद्र चौहान , भगवान दास राम, पप्पू राम, मंजीत यादव सहित इत्यादि लोग शामिल रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगामी मोहर्रम पर्व मनाने की अपील

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न परिवर्तन टुडे न्यूजचंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks