spot_img
34.1 C
Varanasi
Saturday, September 19, 2026
spot_img

पुलिस जवान दुर्गेश सिंह का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

चंदौली और जौनपुर के एसपी ने पुलिस जवान के घर पहुंचकर परिजनों को दिया ढ़ाढ़स

जवान के अंतिम शव यात्रा में विधायक सुशील सिंह सहित ग्रामीणों की उमड़ी भीड़

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। जौनपुर थाना अर्न्तगत चंदवक थाने में उकनीबीरम राय गांव के दुर्गेश सिंह दिवान के पद पर तैनात थे। शनिवार की देर रात पुलिस नाकेबंदी करके सधन जांच पड़ताल कर रही थी। पुलिस को देखते ही पुश तस्कर तेजी से भागने लगे इसी बीच दुर्गेश सिंह को पीकअप से रौंदते हुए भाग निकले। जहां देर रात इलाज के दौरान दुर्गेश सिंह की मौत हो गयी। ट्रामा सेंटर से पुलिस जवान का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। विधायक सुशील सिंह के साथ चंदौली और जौनपुर के एसपी सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स जवान के अंतिम यात्रा में शामिल रहे। परिजनों और परिवार के बच्चों को दहाड़ मारकर रोते देख आसपास खड़े सभी की आंखे नम हो गयी।

उकनीबीरम राय गांव के दीनानाथ सिंह के दो पुत्र दुर्गेश सिंह और राजीव रंजन सिंह है। इनकी चार बहनें रीना सिंह,मीना सिंह,तारा सिंह और भुट्टन सिंह है। दुर्गेश सिंह 2012 में पुलिस में भर्ती हुए थे। वही छोटा भाई राजीव रंजन सिंह एयरफोर्स जोधपुर राजस्थान में तैनात है। दुर्गेश सिंह की शादी वर्ष 2015 में बलिया जनपद के बासडीह क्रितुपुर में प्रियंका सिंह से हुई थी। प्रिंयका सिंह महिला सिपाही रही बाद में परीक्षा देकर टीचर बन गयी। दुर्गेश सिंह को दो पुत्री 6 वर्षीय तान्या सिंह और दो वर्षीय पुत्री नव्या सिंह है।

दुर्गेश सिंह जीआरपी प्रयागराज में एक साल ड्यूटी के बाद जौनपुर में थाने में तैनात थे। शनिवार को वाराणसी से आजमगढ़ के रास्ते पशु तस्कर की आने की सुचना पर पुलिस नाकेबंदी करके जांच पड़ताल कर रही थी। पुलिस को देखते ही पुश तस्कर तेजी से भागते हुए रेलवे फाटक भी तोड़ दिया। पशुतस्करों ने दुर्गेश सिंह के रोकते समय रौंदते हुए भाग निकले। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। माता उर्मिला सिंह,पिता दीनानाथ सिंह पत्नी प्रियंका सिंह बहनों सहित परिजनों का दहाड़मारकर रोते बिलखते देख सभी की आंखे नम होगयी थी। जौनपुर डा.कौस्तुभ: चंदौली एसपी आदित्य लांग्हे विधायक सुशील सिंह,ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह,प्रधान प्यारेलाल,अमित सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण अंतिम शव यात्रा में शामिल रहे।

बेटी तान्या और नव्या को पुलिस अधिकारी बनाना चाहते थे पिता

पुलिस का जवान दुर्गेश सिंह का शव घर पहुंचते ही सबकी आंखे नम होगयी। जहां तहां परिवार के लोग बेसुध हो गिर जा रहे थे। पत्नी का रोते रोते बुरा हाल था। परिजनों का कहना था कि दुर्गेश दोनों बेटियों को पुलिस अधिकारी बनाना चाहते थे। लेकिन किसी को क्या पता कि परिवार पर अचानक दु:खों का पहाड़ टूट पड़ेगा। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से पशु तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की मांग उठाया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- गड्ढों से मिली राहत! सड़क मरम्मत शुरू होते ही सकलडीहा-अलीनगर तिराहे पर लगा भीषण जाम

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। लंबे अरसे से जर्जर पड़े सकलडीहा-अलीनगर तिराहे पर शुक्रवार को कार्यदायी संस्था की ओर...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks