spot_img
26.1 C
Varanasi
Tuesday, August 18, 2026

Chandauli news- सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार बुर्जुग की इलाज के दौरान मौत

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के फुल्ली गांव के समीप रविवार की देर शाम पौने आठ बजे करीब सामने से तेज रफ्तार में आ रही बोलरों के धक्के से 58 वर्षीय बुर्जुग गंभीर रूप से घायल होग ये। आनन- फानन में परिजन नीजी साधन से सकलडीहा सीएचसी से जिला हास्पीटल ले गये। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर के लिये रेफर कर दिया। सोमवार को सुबह 9 बजे करीब इलाज के दौरान मौत होगयी। कोतवाली पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बोलरों की खोजबीन शुरू कर दिया है।

मनियारपुर गांव निवासी स्व.सदानंद तिवारी सादा के दो पुत्र श्याम बिहारी तिवारी और सारनाथ तिवारी है। 58 सारनाथ तिवारी नईबाजार कस्बा में मेडिकल दुकान का संचालन करते थे। रविवार को दुकान बंद करके बाइक से घर मनियारपुर लौट रहे थे। इसी बीच तुलसी आश्रम की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बोलरों के धक्के फुल्ली गांव के समीप गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गये। मौके पर ग्रामीणों ने एम्बुलेंस को सूचना दिया। लेट होने पर परिजन आनन फानन में निजी साधन से जिला हास्पीटल ले गये। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर के लिये रेफर कर दिया। सोमवार को सुबह इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बोलरों का पता लगाने में जुट गयी।

इस बाबत कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- ट्रेन की चपेट में आने से बीटेक छात्र की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के उसरी गांव के समीप मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक पार करते...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks