spot_img
27.1 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

पुलिस ने 25 हजार इनामिया तस्कर को किया गिरफ्तार, अवही तिराहा से पुलिस को मिली सफलता

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
कमालपुर। धीना पुलिस ने अभियान चलाकर बुधवार को अवही तिराहा के समीप से 25 हजार के इनामिया पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस के कार्रवाई से पशु तस्करों में खलबली मच गई। पुलिस ने गिरफ्तार पशु तस्कर को कागजी कार्रवाई के जेल भेज दिया।

धीना थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद ने बताया कि थाने पर पंजीकृत गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्तों पर अभियान चलाकर कार्रवाई किया जा रहा है। इसके तहत मुखबिर से सूचना मिली कि अलगू उर्फ अमित बिन्द पुत्र जमुना बिन्द उर्फ अरविन्द कुमार निवासी ग्राम महुजी थाना धीना जनपद चन्दौली अवही तिराहा के समीप है। सूचना पर हमराहियों संग मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर कागजी कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा वांछित अभियुक्त अलगू उर्फ अमित बिन्द की गिरफ्तारी के लिए 25000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम में धीना थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद,हेड कांस्टेबल वीर बहादुर ,हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार निषाद कांस्टेबल अनुराग सिंह,अमित सिंह आदि रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

त्यौहार पर किसी प्रकार की नई परंपरा न की जाए शुरू: जिलाधिकारी

सभी त्यौहार हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जिन्हें मिल-जुलकर मनाना हम सभी की जिम्मेदारी परिवर्तन टुडे डेस्क चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks