spot_img
26.9 C
Varanasi
Wednesday, September 30, 2026
spot_img

अवैध अतिक्रमण के कारण सकलडीहा तिराहें पर जाम से परेशानी

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा के मुख्य मार्ग पर फोरलेन बनाने वाली कार्यदायी संस्था सहित अन्य बड़ी वाहनों के आवागमन और अवैध अतिक्रमण के कारण कस्बा में अलीनगर तिराहे पर जाम की स्थिती हो जाता है। जिसके कारण पैदल यात्री सहित अलीनगर की ओर से आने वाले वाहन और सवारी वाहनों को काफी परेशानी होती है। आये दिन लगने वाली जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग किया है।

फोरलेन सड़क और नाला निर्माण के लिये सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर पीडब्ल्यूडी विभाग और राजस्व कर्मियों की ओर से कई बार अवैध अतिक्रमण किये गये भूमि का सीमांकन किया गया। इसके बाद भी सड़क मार्ग पर अतिक्रमण नहीं हटाये जाने के कारण कार्यदायी संस्था सहित अन्य बड़ी वाहनों के अलीनगर तिराहे पर मुड़ान के दौरान जाम लग जाती है। जिसके कारण कोतवाली पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

जाम के कारण अलीनगर,चहनिया और चंदौली सहित रेलवे स्टेशन से आने जाने वाले वाहनों की लम्बी कतार तिराहे पर लग जाता है। जिसके कारण राहगीर और पैदल चलने वालों को काफी समस्या होती है। व्यापारियों ने जाम की समस्या से निजात नहीं मिलने पर काफी आक्रोश है।

वही एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि शीध्र ही जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगा।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- नमो घाट पर गूंजेगा आसमान, एयर शो की तैयारियों में जुटा प्रशासन; डीएम-एसपी ने लिया जायजा

सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, समय से तैयारियां पूरी करने पर जोर परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks