spot_img
31.7 C
Varanasi
Saturday, September 5, 2026
spot_img

Chandauli news- तकनीकी खामी से जून का वेतन रुका, शिक्षक संघ ने सरकार से तत्काल भुगतान की उठाई मांग

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

वेतन भुगतान में तकनीकी अड़चन पर शिक्षक संघ सक्रिय, प्राचार्य ने कहा— समस्या सुलझी

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के लिए लागू की गई नई वेतन भुगतान प्रणाली (कोड) में उत्पन्न तकनीकी त्रुटियों के कारण सकलडीहा पी.जी. कॉलेज सहित प्रदेश के अनेक सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को जून माह का वेतन अब तक प्राप्त नहीं हो सका है। इस स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए शिक्षक संघ, सकलडीहा पी.जी. कॉलेज ने शासन एवं उच्च शिक्षा विभाग से लंबित वेतन का तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है।

शिक्षक संघ ने कहा कि वेतन में अनावश्यक विलंब होने से शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवारों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वेतन प्रत्येक कर्मचारी का वैधानिक अधिकार है, इसलिए केवल तकनीकी कारणों से उसका भुगतान लंबित रखा जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक है।

संघ ने शासन एवं उच्च शिक्षा विभाग से नई वेतन भुगतान प्रणाली में उत्पन्न तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान कर जून माह का लंबित वेतन अविलंब जारी करने की मांग की है। शिक्षक संघ का कहना है कि यदि निर्धारित समय के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण ढंग से आगे की रणनीति तय की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन एवं संबंधित विभाग की होगी।

बैठक में प्रो. दयानिधि सिंह यादव, प्रो. इन्द्रदेव सिंह, प्रो. उदय शंकर झा, प्रो. विजेंद्र सिंह, प्रो. समीम राइन (अध्यक्ष, शिक्षक संघ), डॉ. राजेश यादव, डॉ. अजय कुमार सिंह यादव, डॉ. इन्द्रजीत सिंह (महामंत्री, शिक्षक संघ), प्रो. महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. अमन कुमार मिश्रा, डॉ. जितेंद्र यादव, डॉ. यज्ञनाथ पांडेय, डॉ. रजनीश गुप्ता तथा अजय कुमार यादव उपस्थित रहे।

शिक्षक संघ ने उम्मीद जताई कि शासन शिक्षकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी बाधाओं को शीघ्र दूर करेगा और जून माह का लंबित वेतन तत्काल जारी कर राहत प्रदान करेगा।

इस संबंध में जब सकलडीहा पीजी कॉलेज के प्राचार्य से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि वेतन भुगतान प्रणाली में उत्पन्न तकनीकी समस्या का समाधान हो गया है। उन्होंने कहा कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं तथा शिक्षकों एवं कर्मचारियों के जून माह के लंबित वेतन का भुगतान शीघ्र करा दिया जाएगा।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- समय पर ड्रेनों की सफाई होती तो नहीं डूबती किसानों की हजारों एकड़ फसल : रामकिशुन यादव

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। ड्रेनों की समय से साफ-सफाई नहीं होने के कारण किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks