spot_img
32.4 C
Varanasi
Monday, July 20, 2026
spot_img

Chandauli news- हत्या के प्रयास के मुकदमे में तीन माह से फरार दो अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज़, चंदौली।
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के बथावर गांव में बीते तीन माह पूर्व पुरानी रंजीश में उसी गांव के विनोद कुमार पर जानलेवा हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसमें कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार दयालू सहित चार अभियुक्तों पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धारा में मुकदमा पंजीकृत किया था। जिसमें एक अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। रविवार को तीन माह से फरार दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से खलबली मची हुई है।

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर वांछितों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में तीन माह से फरार चल रहे हत्या के प्रयास में आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करने को लेकर दबीश जगह जगह दे रही थी।

मुखबीर की सूचना पर मुकदमें में वांछित अभियुक्त बथावर गांव निवासी सुशील कुमार को सैयदराजा थाना क्षेत्र के भवरही चाचा के ससुराल से गिरफ्तार किया गया। वही बथावर गांव निवासी महादेव उर्फ कमलेश को बबुरी थाना क्षेत्र के भटपुरवा ससुराल से गिरफ्तार किया गया।

थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद ने बताया कि गिरफ्तार वांछित अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय से जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद, उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह, कांस्टेबल रोहित कुमार गौड़ तथा कांस्टेबल प्रश्विन कुमार दूबे शामिल रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- सकलडीहा-अलीनगर तिराहा बना हादसों का केंद्र, गड्ढे में पलटने से ऑटो सवार बाल-बाल बचे

जलनिकासी के अभाव में सड़क बनी जानलेवा, राहगीरों ने जताया विरोध, गड्ढों की तत्काल मरम्मत की उठाई मांग परिवर्तन टुडे...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks