spot_img
15.1 C
Varanasi
Thursday, February 19, 2026

दिनदहाड़े सरेहुआ कला गांव में चोरी: 70 हजार नगदी सहित लाखों की जेवरात उड़ाया

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के सरेहुआ कला गांव में बुधवार को दिनदाहाड़े चोरों ने दिवाल फांदकर घर में घुस गये। घर के चार कमरों से खंगालते हुए 70 हजार नगदी सहित बीस लाख से अधिक के आभूषण चोरी कर चंपत हो गये। घटना की जानकारी होने पर परिजन हैरान हो गये। वही घर की महिलायें बेहोश हो गयी। मौके पर पहुंचे कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने चोरी की तहरीर लेकर जांच में जुट गये। दिनदहाड़े चोरी की घटना को लेकर गांव में दशहत का मौहाल है।

सरेहुआ कला के स्व. विष्णुदेव पांडेय संकुल प्रभारी का बीते कोराना काल में निधन हो गया था। इनके दो पुत्र अनिल पांडेय और सुधीर पांडेय और चार पुत्री है। सभी बेटियों की शादी हो गयी है। सुधीर पांडेय अपने पत्नी और बच्चों के साथ बाहर रहता है। घर पर अनिल पांडेय (कल्लू) की माता फूलमती देवी, अनिल पांडेय की पत्नी अनिता और एक बेटी सानिया और एक बेटा नवीन रहता है। अनिल पांडेय की गांव चंद दूरी पर नहर पर परचून और ब्यूटी पार्लर की दुकान है। पत्नी अनिता बेटी के स्कूल चले जाने पर अपने बेटा को लेकर सास फूलमति के साथ करीब 11 बजे दुकान पर चली गयी थी। करीब दो बजे बेटी स्कूल से घर पहुंचने पर दरवाजा खोलकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था।

परिजनों के अनुसार चार पांच की संख्या में नकाबपोश छत के रास्ते से पीछे भाग रहे थे। बेटी ने तुरंत इसकी सूचना पिता को दिया। दौड़ते हुए पिता पत्नी और माता के घर पहुंचने पर घर का आलमारी टूटा और जेवरात का डब्बा बिखरा देख हैरान हो गये। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तहरीर लेकर घटना की जांच में जुट गयी। परिजनों के अनुसार करीब 70 हजार नगद और दोनों बहुओं का सोने चांदी की जेवरात करीब बीस से तीस लाख से अधिक के चोरी होने की आशंका जताया।

इस बाबत कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि मामले की जांच किया जा रहा है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य संजय पांडेय, प्रधान सहित काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

18 फरवरी से 26 फरवरी तक भव्य मानस सम्मेलन: शिवदासीपुर गांव में आस्था भक्ति और आध्यात्म का विराट आयोजन

परिवर्तन टुडे चन्दौलीधानापुर। क्षेत्र के शिवदासीपुर गांव में काली माता मंदिर परिसर में आस्था भक्ति और आध्यात्म का विराट...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks