spot_img
34.4 C
Varanasi
Friday, July 10, 2026
spot_img

सरेहुंआ कला गांव मे रैली निकालकर विद्यालय जाने को छात्रों ने किया जागरूक

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। विकास खण्ड क्षेत्र के सरेहुंआ कला गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय सरेहुंआ खुर्द में मंगलवार को सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्रधानाध्यापक उमाशंकर सोनकर के नेतृत्व में स्कूल चलो जन जागरुकता रैली निकाली गयी। जनजागरूकता रैली पूरे गांव का भ्रमण कर विद्यालय आकर समाप्त हुई। रैली बच्चे नारे लगाते हुए सबको स्कूल चलने के लिए प्रेरित कर रहे थे।

स्कूल चलो अभियान के तहत रैली में छात्र छात्रा हाथों में एक दो तीन चार शिक्षा की हो जयकार, स्कूल चलो स्कूल चलो, आधी रोटी खाएंगे,फिर भी स्कूल जाएंगे आदि नारे लिखे तख्तियां लेकर चल रहे थे। जन जागरूकता अभियान में शिक्षक व छात्र शामिल रहे।

इस दौरान प्रधानाध्यापक उमाशंकर सोनकर, प्रधान देवलाल राय, पूर्व प्रधान गीता राय, सहायक अध्यापक अर्चना सिंह, वन्दना यादव, मधुबाला, राफिया गजाला, प्रिया सिंह, अनुदेशक धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, आश्विनी अम्बेश, शि० मित्र जयप्रकाश यादव, अभिभावक राकेश राय, नीतू मौर्य, प्रिया राय, कंचन राय, कल्लू पाण्डेय, दीपक पांडेय, रामप्रताप राय आदि लोग मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- चहनियां बाजार में दबंगई का तांडव, बीच सड़क पर मारपीट करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

परिवर्तन टुडे न्यूज चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां कस्बे में शुक्रवार सुबह तीन मनबढ़ युवकों ने बीच सड़क...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks