spot_img
20.1 C
Varanasi
Monday, February 2, 2026

शिक्षकों का वेतन विलंब से मिलने की समस्या को लेकर ऑल इंडिया एन पी एस एम्प्लॉयज़ फेडरेशन ने बी एस ए को दिया ज्ञापन

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे
चंदौली। शिक्षकों का वेतन भुगतान समय से न होने एवं एनपीएस के अंशदान का विलम्ब से क्रेडिट होने से होने वाले नुक़सान को लेकर ऑल इंडिया एन पी एस एम्प्लॉयज़ फेडरेशन ने सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी को एक ज्ञापन दिया। तथा इस पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए सुधार की मांग किए। बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने इस समस्या के समाधान हेतु हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

वहीं ऑल इंडिया एन पी एस एम्प्लॉयज़ फेडरेशन ने इस समस्या को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि आने वाले कुछ महीनों में यदि इस समस्या का समाधान नहीं होता है तो ऑल इंडिया एन पी एस एंप्लॉयज फेडरेशन अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराएगा। और एक बड़े आंदोलन की ओर अग्रसर होने के लिए बाध्य होगा।

प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश संगठन मंत्री अमित पाण्डेय, चंदौली जिला अध्यक्ष नवीन सिंह, महामंत्री सर्वेश नंदन त्रिपाठी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

गोल्ड मेडल प्राप्त सुहानी राजभर को ग्राम प्रधान ने किया सम्मानित

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा।  दिघवट गांव मे रविवार को ग्राम प्रधान व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने गोल्ड मेडल विजेता...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks