spot_img
23.6 C
Varanasi
Saturday, March 21, 2026
spot_img
spot_img

घर से टहलने निकला कंप्यूटर शिक्षक लापता

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
कमालपुर। 17 जून को सुबह घर से टहलने के लिए निकला कंप्यूटर शिक्षक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश के बाद परिजनों ने शिक्षक की गुमशुदगी भी दर्ज कराई।

जनपद चन्दौली के कमालपुर बाजार थाना धीना निवासी विशेश्वर तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका 42 वर्षीय बेटा सतीश तिवारी बीते 17 जून को सुबह 5 बजे घर से रोज के भांति टहलने के लिए रोड पर गया था, लेकिन काफी समय तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता सताने लगी। इसके बाद उन्होंने सभी संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिक्षक की बरामद की गुहार लगाई है।

प्रभारी निरीक्षक धीना भूपेन्द्र कुमार निषाद ने बताया कि शिक्षक सतीश तिवारी की गुमशुदगी दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

वैदिक मंत्रोच्चार व जयकारों के साथ निकाली गई कलश यात्रा, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू

दरियापुर ग्राम सभा के जलालपुर मे हनुमान जी के मंदिर परिसर मे नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks