spot_img
32.4 C
Varanasi
Monday, July 20, 2026
spot_img

Chandauli news- आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खेत में सिंचाई कर रहे किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली
धानापुर। थाना क्षेत्र के कवलपुरा गांव में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से खेत में सिंचाई कर रहे एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कवलपुरा गांव निवासी 40 वर्षीय श्याम कुमार पुत्र स्वर्गीय तेजबहादुर सिंह, रविवार पूर्वाह्न लगभग 11 बजे बारिश के दौरान अपने खेत में धान की रोपाई की तैयारी के लिए सिंचाई कर रहे थे। इसी बीच अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास खेतों में कार्य कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर ले गए। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर धानापुर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
मृतक श्याम कुमार अपने परिवार के मुख्य सहारा थे। उनके परिवार में पत्नी कुमकुम सिंह (37 वर्ष), पुत्र ऋषभ सिंह (20 वर्ष) तथा राघवेंद्र प्रताप सिंह (18 वर्ष) हैं। वह दो भाइयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई रिंकू सिंह वाराणसी में निवास करते हैं।

श्याम कुमार के असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक का माहौल है तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के आश्रित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- सकलडीहा-अलीनगर तिराहा बना हादसों का केंद्र, गड्ढे में पलटने से ऑटो सवार बाल-बाल बचे

जलनिकासी के अभाव में सड़क बनी जानलेवा, राहगीरों ने जताया विरोध, गड्ढों की तत्काल मरम्मत की उठाई मांग परिवर्तन टुडे...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks