spot_img
27.2 C
Varanasi
Saturday, March 21, 2026
spot_img
spot_img

चंदौली में हैवान बना पति: फावड़े से सिर पर प्रहार कर पत्नी की कर दी हत्या

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बथावर के शिवपुरवा में मंगलवार सुबह घरेलू विवाद के चलते क्षेत्र पंचायत सदस्य भगवान दास यादव ने अपनी पत्नी क्रीमकला (30) की फावड़े से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दिया। घटना सुबह करीब छह बजे के आस पास की बताई जा रही है। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर सीओ सकलडीहा, कोतवाली पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह हुए झगड़े के दौरान आरोपी ने घर में रखा फावड़ा उठाकर पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। आरोपी भगवान दास यादव को एक पुत्र और एक पुत्री है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

वैदिक मंत्रोच्चार व जयकारों के साथ निकाली गई कलश यात्रा, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू

दरियापुर ग्राम सभा के जलालपुर मे हनुमान जी के मंदिर परिसर मे नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks