परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। क्षेत्र के बलुआ पम्प कैनाल पर मंगलवार को पूर्व सपा सांसद रामकिसुन यादव ने पहॅुच कैनाल की यथास्थिती का अवलोकन किया। तीन माह पूर्व चोरों ने पम्प कैनाल कर्मियों की निष्क्रिया के चलते यहॉ बहुमुल्य कीमती केवल चुरा ले गये जिसके अभाव पम्प कैनाल चल नही पाया जब चलने की बारी आयी तो गंगा में पानी बढ़ाव के कारण कभी कभार चला। जिससे क्षेत्र के किसान पम्पकर्मियो के लापरवाही के भेट चढ़ गये और फसले बर्बाद हो गयी। जिसकी शिकायत कर्मियों ने कैनाल के अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों से जिसे संज्ञान में लेते हुए पूर्व सांसद रामकिसुन यादव ने पम्प कैनाल का औचक निरीक्षण कर यथा स्थित का जायजा लिया।
जिस पर कर्मियों ने बताया कि बिगत चार माह से लो बोल्टेज, तो कभी खम्भा का गिरना, कभी बिजली खराब होने का रोना रोया गया। जिस पर सांसद ने सिचाई विभाग के मुख्य अभियन्ता चीफ से फोनवार्ता कर यथा स्थित तत्काल प्रभाव से व्यवस्था को सुदृढ़ कराते हुए नहर चलवाने के लिए कहा।
वही सांसद ने कहा कि पहले पम्प कैनाल की छोटी क्षमता 25क्यूसेक की थी जिसे अपने कार्यकाल के दौरान 50 क्यूसेक करवाकर क्षेत्र को हरा भरा करने का काम किया लेकिन वर्तमान की सरकार उसकी रक्षा नही कर सकती नहरे पाटी जा रही किसान परेशान है और सरकार इनकी सुध भूलकर चुनाव में लगी हुई है। वही किसानो को भरोसा दिला कि हम आप के साथ आप हर सुख दुख में तैयार है आप को उर्वरक की समस्या, पानी की कमी, बिजली के समस्या सहित मूल भूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करते रहेगे।
इस दौरान तुफानी यादव, मुन्ना मौर्या, अनिल सिंह, विनोद सिंह, मनोज मिश्रा, राहुल राज, दीपक यादव, रमाशकर यादव, शिवधनी निषाद सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।



