spot_img
31.8 C
Varanasi
Thursday, August 20, 2026
spot_img

Chandauli news- जनशिकायतों पर मंत्री का एक्शन, अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा कराने के निर्देश

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

तीन वर्ष से अधूरे पड़े मंदिर, सड़क, नाला, डिवाइडर और प्रकाश व्यवस्था के कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के दौरान पिछले तीन वर्षों से अधूरे पड़े मंदिर, सड़क, नाला, डिवाइडर, प्रकाश व्यवस्था और हैंडपंपों के कार्यों को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने नाराजगी जताई। स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतों के बाद मंत्री ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अपने आवास पर तलब कर अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया।

तीन वर्ष बाद भी अधूरे हैं कई कार्य

सकलडीहा क्षेत्र के तेंदुईपुर स्थित काली माता मंदिर में निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। वहीं टिमिलपुर में मुख्यमंत्री पर्यटन योजना के अंतर्गत बनाए जा रहे प्रवेश द्वार का निर्माण भी अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इसके अलावा क्षेत्र में कई स्थानों पर डिवाइडर का निर्माण अधूरा है और प्रकाश व्यवस्था के लिए विद्युत खंभे भी नहीं लगाए गए हैं।

उखाड़े गए हैंडपंप भी नहीं लगाए गए

राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के दौरान कई स्थानों से हैंडपंप उखाड़ दिए गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि तीन वर्ष बीतने के बाद भी इन स्थानों पर हैंडपंप दोबारा नहीं लगाए गए हैं। कई स्थानों पर नाला निर्माण भी अधूरा पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों द्वारा बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद कार्यदायी संस्था की ओर से मामले में टालमटोल की जा रही थी।

समय सीमा में कार्य पूरा कराने की चेतावनी

ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मंत्री अनिल राजभर ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार को बुलाकर सभी अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित समय में कार्य पूरे नहीं किए गए तो जिलाधिकारी को बुलाकर विभागीय ठेकेदार और कार्यदायी संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी।

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं के कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाने चाहिए। अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने मंत्री को आश्वस्त किया कि अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराया जाएगा। इस अवसर पर रतेन्द्र राजभर, टुनटुन, अतुल सिंह, अरविंद राजभर, मनोज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- अवैध मच्छररोधी अगरबत्तियों की बिक्री पर प्रशासन सख्त, पकड़े जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

परिवर्तन टुडे न्यूज चंदौली। शासन के निर्देश पर जनपद में अवैध, अपंजीकृत एवं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मच्छररोधी अगरबत्तियों...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks