परिवर्तन टुडे डेस्क
चन्दौली। सदगुरु सदाफलदेव विहंगम योग संस्थान के तत्वावधान में जिले में विहंगम योग संस्थान के युवा प्रचारक एवं योग प्रशिक्षक संतोष अग्रवाल ने कहा कि दीपावली मानव मन के भीतर के अंधेरे को दूर करने का संदेश देता है। दीपावली पर हम केवल अपने घर आंगन की साफ सफाई ही न करें बल्कि हमारे भीतर जो कूड़ा करकट , झूठ, कपट अभिमान, ईर्ष्या, द्वेष ,वैमनस्व का मकड़ जाल लगा है उसको भी उखाड़ फेंके।
दीपावली पर केवल अपने घर आंगन की साफ सफाई ही बल्कि हमारे भीतर जो कूड़ा करकट उखाड़ फेंके
संतोष अग्रवाल ने कहा केवल वाह्य रूप से स्वच्छता नहीं अपितु हमारे भीतर के स्वच्छता का भी हमें ध्यान रखना होगा, अपने घर आंगन में दीप तो जलाएं ही और साथ ही साथ अपने भीतर के अंधेरे को भी दूर करने का एक छोटा सा भी प्रयास जरूर हो। उन्होंने कहा कि दीपावली झूठ, कपट, अभिमान, ईर्ष्या, द्वेष को मिटाकर त्याग, परोपकार, सामाजिक सरोकार रूपी दिव्य ज्योति अंतर्मन में जलाने का संदेश देता है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि इस दीपावली पर कुछ दीपक और मिठाईयां लेकर जरूरतमंद एवं असहाय बच्चों के बीच जरूर जाएं ताकि वे भी हमारे साथ इस दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास से मना सके। किसी के जिंदगी में खुशियों को बांटना हमारे अंतर्मन को और दिव्य आभा से आलोकित कर देता है हमारा संपूर्ण जीवन दिव्य रौशनी से जगमगा उठता है।



