spot_img
36.8 C
Varanasi
Saturday, May 9, 2026
spot_img
spot_img

सकलडीहा इंटर कॉलेज के खेल मैदान में महीनों से जलभरॉव से युवाओं मे आक्रोश

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। शासन की ओर से लगातार खेल और खिलाड़ियेां के उत्सावर्धन के लिये लगातार जुटी हुई है। इसके बाद भी सकलडीहा इंटर कॉलेज का सबसे बड़ा खेल मैदान महीनों से बरसात और गंदा नाला के पानी से भरा पड़ा हुआ है। खेल मैदान पूरी तरह से घासफूस और झांड झंखाड से पटा हुआ है। जिससे आसपास गांव के ग्रामीणों और युवाओं को खेल आयोजन और टहलने की असुविधा हो रही है। विद्यालय के एनसीसी,स्काउट गाइड और छात्रों को भी समस्या हो रही है। इसके बाद भी तहसील और जिला प्रशासन अनजान बने हुए है। जिसे लेकर गांव के युवाओं में भारी आक्रोश है। समस्या का समाधान कराये जाने की मांग किया है। जबकि कॉलेज प्रशासन की ओर से कई बार जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है।

सकलडीहा इंटर कॉलेज जनपद की सबसे प्राचीन विद्यालय है। यहां पर छात्रों के साथ हजारों की संख्या में छात्रायें भी पढ़ने के लिये आती है। विद्यालय में एनसीसी के साथ स्काउट गाइड का आयोजन चलता है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद का आयोजन होता है। बीते चार पाच सालों से कॉलेज के खेल मैदान में बरसात का पानी भर जाने से छह से सात माह तक खेलकूद से लेकर विभिन्न प्रकार के आयोजनों बंद हो जाता है। यहां तक कि कस्बा सहित आसपास गांव के लोगों सुबह शाम टहल भी नहीं पाते है। खेल मैदान बीते कई माह से गंदा नाला और बरसात के पानी से भरा हुआ है।

गांव के दीपक श्रीवास्तव, सूरज सेठ, संतोष राय, साबिर अली, मुकीद आदि ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से खेल मैदान की समस्या दूर कराये जाने की मांग किया।

इस बाबत सकलडीहा इंटर कॉलेज प्रबंधक पंकज पांडेय ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों के साथ स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया गया है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

ट्रैक्टर चलाकर अपनी शादी में पहुंचे दूल्हे राजा, गांव की इस बारात ने बदल दी लग्जरी स्टाइल की परिभाषा

महंगी कार, बग्घी, घोड़े से दूर ट्रैक्टर में हुई अगवानी परिवर्तन टुडे डेस्कउत्तर प्रदेश रायबरेली के डलमऊ में शादी में...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks