spot_img
22.1 C
Varanasi
Thursday, May 7, 2026
spot_img
spot_img

शहीद चंदन राय की आठवीं पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

शहीद चंदन राय की स्मृतियां हमेशा जीवित रहेगी- अम्बरीश सिंह

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। चहनिया क्षेत्र के नदेसर मारूफपुर गांव में मंगलवार को शहीद चंदन राय की आठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर जिले के शहीद जवानों के परिजनों और सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया और लगभग 250 निराश्रित लोगों को कंबल वितरित किए गए।

नदेसर मारूफपुर निवासी सत्यप्रकाश राय के पुत्र चंदन राय भारतीय सेना में कार्यरत थे। वर्ष 2018 में पाकिस्तान की गोलाबारी में वह शहीद हो गए थे। उनकी स्मृति में हर साल नदेसर मारूफपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में भारत माता और शहीद चंदन राय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम मे उपस्थित अतिथियों ने ऐसे आयोजनों को सराहनीय बताते हुए कहा कि चंदन राय ने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनके संघर्षों और जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। चंदन राय केवल एक परिवार के नहीं, बल्कि पूरे देश के बेटे थे। उन्होंने अदम्य साहस और निस्वार्थ देशभक्ति का जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह अमिट है। उनकी स्मृतियां सदैव जीवित रहेंगी और उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल बनेगा।

इस अवसर पर महंत राजू दास, पूर्व एमएलसी शिवनाथ यादव, वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह भोला, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, ब्लाक प्रमुख अजय सिंह, हिन्दू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष रामदयाल यादव रिंकू, राघवेंद्र सिंह, अमित जायसवाल और मनीष श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- भगवान परशुराम सेवा समिति का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा गजधरा गांव, पीड़ित परिवार से मिल कर सौंपा राहत चेक

परिवर्तन टुडे डेस्क चन्दौली। भगवान परशुराम सेवा समिति का प्रतिनिधि मंडल बुद्धवार को गजधरा गांव पहुंचा जहां विगत कुछ...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks