spot_img
27.1 C
Varanasi
Saturday, March 21, 2026
spot_img
spot_img

गणतंत्र दिवस पर चंदौली की बेटी का गौरव: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता निशा पाठक बनीं दिल्ली समारोह की विशेष अतिथि

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क/ मनोज कुमार मिश्रा
चंदौली। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश से चयनित 15 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस गौरवशाली सूची में चंदौली जिले से एकमात्र चयन शहाबगंज ब्लॉक के कमती कलां गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता निशा पाठक का हुआ है। उनके चयन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

निशा पाठक, पति अजय पाठक, को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह सम्मान मिला है। वे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण अभियान, टीकाकरण, बाल विकास तथा सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लगातार उल्लेखनीय योगदान देती रही हैं। मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के तहत उनका चयन पूरी तरह निष्पक्ष मूल्यांकन के आधार पर किया गया है। चयनित विशेष अतिथियों को अपने पति/पत्नी अथवा एक साथी के साथ समारोह में सम्मिलित होने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि चंदौली जिले से किसी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का इस स्तर पर चयन होना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। यह सम्मान न केवल निशा पाठक के समर्पण को दर्शाता है, बल्कि उन सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मेहनत और भूमिका को भी रेखांकित करता है, जिनके कंधों पर गांव, गरीब, गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों का भविष्य टिका है।

इस अवसर पर निशा पाठक ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में भारत सरकार द्वारा विशेष अतिथि के रूप में चयनित होना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, ससुर एवं पूर्व प्रधान उमापति पाठक तथा पति अजय पाठक को दिया, जिनसे उन्हें निरंतर सहयोग और सही मार्गदर्शन मिला। उन्होंने कहा कि इस सहयोग के लिए वह अपने परिवार की जीवनभर आभारी रहेंगी। गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर एक जमीनी स्तर पर कार्य करने वाली महिला का सम्मान, देश में महिला सशक्तिकरण और आंगनवाड़ी व्यवस्था की ताकत का सशक्त संदेश देता है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

वैदिक मंत्रोच्चार व जयकारों के साथ निकाली गई कलश यात्रा, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू

दरियापुर ग्राम सभा के जलालपुर मे हनुमान जी के मंदिर परिसर मे नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks