spot_img
27.9 C
Varanasi
Monday, July 20, 2026
spot_img

Chandauli news- सकलडीहा-अलीनगर तिराहा बना हादसों का केंद्र, गड्ढे में पलटने से ऑटो सवार बाल-बाल बचे

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

जलनिकासी के अभाव में सड़क बनी जानलेवा, राहगीरों ने जताया विरोध, गड्ढों की तत्काल मरम्मत की उठाई मांग

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। रविवार भोर से हुई मूसलाधार बारिश ने सकलडीहा कस्बे की सड़क व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। लगातार वर्षा के कारण सकलडीहा रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर भारी जलभराव हो गया, जबकि सकलडीहा-अलीनगर तिराहे पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से सड़क गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई। पानी से भरे गड्ढों के कारण रविवार दोपहर कई बाइक सवार और एक ऑटो चालक वाहन समेत पलटने से बाल-बाल बच गए। हादसों के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों में भारी नाराजगी देखने को मिली।

सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र होने के कारण यहां तहसील, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, कोतवाली, विकास खंड कार्यालय, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय कृषि बीज गोदाम सहित अनेक महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय स्थित हैं। प्रतिदिन सैकड़ों गांवों से हजारों लोग अपने कार्यों के लिए यहां पहुंचते हैं। इसके अतिरिक्त इसी मार्ग से होकर स्टेट हाईवे के माध्यम से पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों के लिए हजारों छोटे-बड़े वाहन भी गुजरते हैं।

इन दिनों भोजापुर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य भी चल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। बारिश का पानी गड्ढों में भर जाने से उनकी गहराई का अनुमान नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया और सवारी वाहन लगातार दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।

रविवार को ट्रेन पकड़ने जा रहे चार-पांच बाइक सवार तथा एक ऑटो गड्ढे में फंसकर पलटने से बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर लाल कपड़ा लगाकर लोगों को सावधान किया और प्रशासन के प्रति विरोध दर्ज कराया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल मरम्मत कर गड्ढों को भरवाने तथा जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि मामले से लोक निर्माण विभाग को अवगत कराया जाएगा तथा सड़क की मरम्मत एवं समस्या के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी, ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना न हो।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- क्षेत्र पंचायतों की बागडोर अब प्रशासकों के हाथ, डीएम का बड़ा प्रशासनिक आदेश

नई पंचायतों के गठन तक निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख संभालेंगे प्रशासन, नीतिगत निर्णय लेने पर रहेगी रोक परिवर्तन टुडे न्यूज चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks