spot_img
28.2 C
Varanasi
Wednesday, August 5, 2026
spot_img

फावडे के पासे से पत्नी की हत्या करने वाले पति को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के बथावर गांव में मंगलवार को सुबह साढ़े सात बजे फावड़े से प्रहार कर अपने तीस वर्षीय पत्नी क्रीम कला देवी की हत्या कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। बुधवार को दोपहर में कोतवाली पुलिस ने अलीनगर थाना क्षेत्र के कुचमन स्टेशन हाल्ट से दोपहर में गिरफ्तार कर लिया। पूछताथ के दौरान आरोपी युवक ने पत्नी का अवैध संबध के संदेह होने पर हत्या की बात कबूल किया। पुलिस ने आरोपी युवक को 24 घंटा के अंदर गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

बथावर गांव के स्व. जामवंत यादव का पुत्र भगवान दास की शादी वर्ष 2011 में बलुआ के हिनौता गांव में स्व. धर्मराज की बेटी क्रीमकला से हुई थी। भगवान दास को एक 11 वर्ष का पुत्र विराट और 6 वर्ष की एक पुत्री सृष्टि है। भगवान दास गाड़ी चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। गाड़ी चलाने के सिलसिले में कई दिनों तक बाहर रहता था। बीते कई दिनों से पत्नी पर किसी से बात करने के संदेह को लेकर उसके और पत्नी के बीच विवाद होता था। मंगलवार को इसी संदेह को लेकर फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दिया। हत्या के बाद 112 पर पुलिस को सूचित करके फरार होगया।

सकलडीहा सीओ स्नेहा तिवारी

घटना को लेकर एसपी आदित्य लाग्हें के निर्देश पर सीओ स्नेहा तिवारी कोतवाल अतुल प्रजापति के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबीश में जुटी थी। मुखबीर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को कुचमन रेलवे स्टेशन के हाल्ट से भागने के फिराक पर दबीश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक ने पूछताथ में बताया कि पत्नी का अवैध संबध होने के कारण हत्या की बात कही।

गिरफ्तारी टीम में कोतवाल अतुल प्रजापति,दरोगा दिनेश राम,लक्ष्मीकांत मिश्रा,गोपाल तिवारी,रोहित गौंड,प्रश्विन दूबे,अमित यादव,संदीप रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- बंद मिले सामुदायिक शौचालय, तीन ग्राम सचिवों को नोटिस; सात दिन में जवाब नहीं तो रुकेगा अगस्त का वेतन

जिलाधिकारी के निर्देश पर वॉर रूम से शुरू हुई निगरानी, अब सुबह-शाम होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks