spot_img
27.1 C
Varanasi
Thursday, August 20, 2026
spot_img

Chandauli news- ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने चिकित्सकों पर लगाया लापरवाही का आरोप

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
धानापुर। ब्लॉक मुख्यालय के समीप स्थित एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चन्दौली भेज दिया है। मामले में अभी तक परिजनों की ओर से पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।

बच्चेदानी का किया गया था ऑपरेशन

जानकारी के अनुसार धानापुर थाना क्षेत्र के कुसुम्ही गांव निवासी सुमन देवी (28) पत्नी दरोगा बिंद की तबीयत पिछले कुछ महीनों से खराब चल रही थी। परिजनों के मुताबिक तकलीफ बढ़ने पर ससुर बुल्लर बिंद और देवर बुधवार को उसे ब्लॉक मुख्यालय के समीप स्थित एक निजी चिकित्सालय में लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कराया गया।

परिजनों का कहना है कि चिकित्सालय में देर शाम करीब सात बजे सुमन देवी की बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया। परिजनों के अनुसार महिला को रक्तस्राव की शिकायत थी।

ऑपरेशन के करीब 12 घंटे बाद मौत

बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के करीब 12 घंटे बाद महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर बेंगलुरु में निजी नौकरी कर रहे महिला के पति दरोगा बिंद तत्काल विमान से घर के लिए रवाना हो गए।

मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।

दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

सुमन देवी अपने पीछे दो पुत्र छोड़ गई हैं। उनका छोटा पुत्र चार वर्ष और बड़ा पुत्र आठ वर्ष का है। सुमन देवी की शादी करीब दस वर्ष पूर्व दरोगा बिंद के साथ हुई थी। उनका मायका धानापुर थाना क्षेत्र के लखईपुर गांव में बताया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

इस संबंध में धानापुर थाना प्रभारी आदर्श ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए चन्दौली भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- डीएम-एसपी ने विद्यालयों की व्यवस्थाओं को परखा, छात्राओं की सुरक्षा और शिक्षा पर दिया जोर

कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से किया संवाद, छात्राओं की सुरक्षा और विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देश परिवर्तन...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks