spot_img
19.1 C
Varanasi
Saturday, March 21, 2026
spot_img
spot_img

सीसीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरूकुल और यमुना ग्रुप की टीम बना विजेता

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। ताजपुर स्थित एम्ब्रोसिया एकेडमी खेल मैदान पर सीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार की शाम तीसरे दिन शानदार आगाज हुआ। सकलडीहा विधायक प्रभुनरायण सिंह यादव ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत दीप प्रज्जवलित करके खेल का उद्धाटन किया। इस दौरान गुरूकुल और यमुना ग्रुप की टीम विजेता रहा। विजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से बीते तीन दिनों से एम्ब्रोसिया एकेडमी खेल मैदान में सीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। पहला मैच ड्रीम गुरुकुल इंडियनऔर नमन चाइल्ड केयर चैलेंजर के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मैदान दर्शकों की तालियों और उत्साहवर्धन से गूंज उठा। पहले मैच में गुरूकुल की टीम और दूसरी मैच में यमुना ग्रुप की टीम विजेता रहा।

विधायक प्रभु नारायण यादव ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस के लिए जरूरी है बल्कि यह अनुशासन और टीम भावना भी सिखाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने दोनों टीमों को खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस मौके पर निदेशक अरूण सिंह,डायरेक्टर अरविंद कुमार सिंह, पूर्व प्रधान रविन्द्र सिंह, प्रधान सतीश, अमित सिंह, डॉ. पी.एन. दुबे,  प्रभात यादव, अजय यादव, बिक्की सिंह, दीपू सिंह सहित अन्य रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

सकलडीहा में ईद का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ बनाया गया: गले मिलकर एक-दूसरे को दी मुबारकबाद

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। ईद का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ बनाया गया, ईद के मौके पर...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks