spot_img
43.5 C
Varanasi
Wednesday, April 22, 2026
spot_img
spot_img

कैबिनेट मंत्री की देखरेख में पूर्व मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

श्री बउरहिया काली माता मंदिर से धार्मिक अनुष्ठान के साथ निकली कलश यात्रा

काशी और चंदौली के विद्वान पंडितों के नेतृत्व में विधि विधान से निकली कलश यात्रा

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कस्बा के तेन्दुईपुर स्थित प्राचीन मां बउरहिया काली माता मंदिर की मूर्ति स्थापना को लेकर मंगलवार को काशी और चंदौली के विद्वान पंडितों की ओर से विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान के साथ  मूर्ति स्नान और कलश यात्रा निकाली गयी। इस मौके पर हजारों की संख्या में महिलायें और ग्रामीण माता की जयकारा लगाते हुए पूरे कस्बा में भ्रमण किया।

हाइवे सड़क निर्माण के दौरान तेन्दुईपुर स्थित श्री मां बउरहिया काली माता की प्राचीन मंदिर चौड़ीकरण की जद में आ रहा है। जिसे लेकर काशी और चंदौली के विद्वान पंडितों की देखरेख में पूर्व मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू किया गया है। पहले दिन कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की देखरेख में मूर्ति स्नान के साथ कलश यात्रा निकाली गयी। इसके पूर्व वेदी पूजा का आयोजन किया गया।

कलश यात्रा पूरे कस्बा में हाथी घोड़ा के साथ भ्रमण किया। जिसका पूरे कस्बा में जगह जगह पुष्पवर्षा और पानी पिलाकर कलश में शामिल लोगों का स्वागत किया गया। अंत में कलश यात्रा नवनिर्मित मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। जिसके बाद विधि विधान से अन्ना अधिवास पंचांग पूजन और मूर्ति स्नान पूजा यजमान रमाशंकर और लीलावती की ओर से किया गया। देर रात तक भजनकीर्तन का आयोजन हुआ।

इस मौके पर आचार्य राजेश चौबे,रंगनाथ तिवारी,रतेन्द्र राजभर,सुरेन्द्र यादव,रोहित जायसवाल,अरविंद राजभर, कैलाश राजभर,मोनू चौधरी,बनारसी राजभर, कमलेश, नीतू,सीता,गीता उषा,श्यामदेयी,प्रीतम,सुनील आदि सैकड़ों के संख्या में मंदिर समिति के लोग मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Sakaldiha news- श्री मां बउरहिया काली माता मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर निकली शोभा यात्रा

भगवान शंकर,कार्तिकेय,हनुमान गणेश जी की मूर्ति लेकर आस्थावानों ने पूरे कस्बे में किया भ्रमण परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। कस्बा के...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks