spot_img
29.1 C
Varanasi
Sunday, September 20, 2026
spot_img

पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, घटनास्थल पर ही मौत

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
Story By- नीरज अग्रहरि
चंदौली। जिले के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र पचखरी गांव मे सोमवार की सुबह पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे ने लाइसेंसी असलहे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंचे सकलडीहा कोतवाल व क्षेत्राधिकारी मामले की जांच पड़ताल में जुट गए है।

सोमवार की सुबह सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के पचखरी गांव में हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा है। घटना की जानकारी मिलते ही सकलडीहा कोतवाल अतुल कुमार व क्षेत्राधिकारी रघुराज मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए है। घटनास्थल से मिली जानकारी में बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह जिला पंचायत सदस्य के 35 वर्षीय पुत्र संदीप यादव ने गोली मार कर आत्महत्या कर ली। संदीप कुछ समय से पारिवारिक कलह से परेशान चल रहा था। घटना से परिजन सदमे में है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- युवक ने फंदे से लटककर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चौकी अंतर्गत सोनबरसा गांव में शनिवार की देर शाम...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks