spot_img
27.1 C
Varanasi
Saturday, March 21, 2026
spot_img
spot_img

बाबा कीनाराम जन्मोत्सव का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

श्रद्धालुओं की सुरक्षा करने के लिए सीसीटीवी कैमरे और सिविल ड्रेस में तैनात रहेगी पुलिस बल

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। बाबा कीनाराम धाम पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय जन्मोत्सव की तैयारियों का जिलाअधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आदित्य लॉगहे ने गुरुवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मठ प्रबंधन और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

प्रतिवर्ष भव्य रूप से आयोजित होने वाले यह जन्मोत्सव इस बार भी श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को आकर्षित करेगा जिला अधिकारियों ने बैरिकेडिंग, साफ सफाई, पेयजल विद्युत व्यवस्था, मेडिकल टीम खोया पाया केंद्र, पार्किंग कंट्रोल रूम और सांस्कृतिक मंच की व्यवस्थाओं की जांच की जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसी भी श्रद्धालुओं को कार्यक्रम के दौरान असुविधा ना हो और सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएं उन्होंने मेले में लगाए जाने वाले झूलों और चरखी की गुणवत्ता जांच किए बिना संचालन न करने के निर्देश दिए सभी विद्युत तारों को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से लगाने तथा तालाब किनारे बैरिकेडिंग और साइन बोर्ड लगाने के भी आदेश दिए जिलाधिकारी ने उपजिलाअधिकारी कुंदर राज कपूर को विशेष रूप से सुरक्षा मानकों का पालन करने की जिम्मेदारी दी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा करने के लिए सीसीटीवी कैमरे और सिविल ड्रेस में पुलिस बल भी तैनात होगी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आनंद चंद्रशेखर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए के राय, क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी, खंड विकास अधिकारी चहनिया राजेश नायक सहित अन्य अधिकारी और मठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

वैदिक मंत्रोच्चार व जयकारों के साथ निकाली गई कलश यात्रा, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू

दरियापुर ग्राम सभा के जलालपुर मे हनुमान जी के मंदिर परिसर मे नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks