spot_img
28.1 C
Varanasi
Monday, September 21, 2026
spot_img

Chandauli news- कमालपुर में गूंजा व्यापारियों की एकजुटता का संदेश, नए पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

व्यापारी हितों की रक्षा के लिए संगठन हर संघर्ष को तैयार : रमेश अग्रहरि

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
कमालपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्व में रविवार की देर शाम कमालपुर कस्बे के एक निजी लॉन में व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, विशिष्ट अतिथि धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशील सिंह जनौली सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने नवनियुक्त अध्यक्ष आनंद रस्तोगी, महामंत्री दिलीप त्रिशूलिया, कोषाध्यक्ष बिनोद अग्रहरि सहित मंत्रिमंडल के अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा व्यापारियों के हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

संगठन की एकजुटता से ही व्यापारियों की समस्याओं का होगा समाधान : रमेश अग्रहरि

प्रदेश महामंत्री रमेश अग्रहरि ने कहा कि संगठन में बहुत बड़ी शक्ति होती है। व्यापारियों को एकजुट होकर अपने अधिकारों और हितों के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। प्रदेश सहित जनपद के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा है। व्यापारी हितों की रक्षा के लिए संगठन हर संघर्ष करने को तैयार है।

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में हरसंभव सहयोग का आश्वासन

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी व्यापारियों को संगठित कर उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य करें। व्यापारियों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए वह सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे।

धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। व्यापारी संगठित होकर देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशील सिंह जनौली ने कहा कि कमालपुर के व्यापारियों से उनका पुराना संबंध है। व्यापारियों के हित एवं संवर्धन के लिए वह हमेशा प्रयास करते रहेंगे। व्यापारी हित उनके लिए सर्वोपरि है।

जिले के सभी बाजारों में संगठन को मजबूत करने पर जोर

जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि जनपद में व्यापारियों को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया जा रहा है। व्यापारी संगठित होकर किसी भी संघर्ष को मजबूती से आगे बढ़ा सकते हैं। व्यापारियों के संघर्ष में उनका जीवन समर्पित है। व्यापारियों को मजबूती प्रदान करने के लिए वह सदैव कार्य करते रहेंगे। जनपद के सभी बाजारों में संगठन की नींव मजबूत कर व्यापारी हित में कार्य किया जा रहा है। व्यापारियों का सहयोग ही उनकी ताकत है। उन्होंने कहा कि व्यापारी हित की बात करने वाला ही जनपद और प्रदेश में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा।

समारोह में प्रदेश मंत्री चंद्रेश्वर जायसवाल, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक केशरी, जिला वरिष्ठ महामंत्री राकेश मोदनवाल, महमूद आलम, गुलाब साहू, अखिल पोद्दार, मुकुंद रस्तोगी, राजीव अग्रहरि, सतीश गुप्ता, सतीश सेठ आका, जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह, प्रदीप सिंह, चंद्रभान मौर्य, मनोज अग्रहरि, कृष्णा सेठ आदि मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- उपलों में छिपे जहरीले सांप ने डसा, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

परिवर्तन टुडे न्यूज़, चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के महमदपुर (रामगढ़) गांव में सोमवार को सर्पदंश से 13 वर्षीय बालक...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks