spot_img
29.4 C
Varanasi
Sunday, September 6, 2026
spot_img

ब्राह्मण समाज के सम्मान और एकजुटता पर जोर: भगवान परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। रविवार को भगवान परशुराम सेवा समिति की मासिक बैठक विकास क्षेत्र के बथावर गांव में आयोजित की गई। बैठक समिति के उपाध्यक्ष नन्द शंकर पाठक के आवासीय कार्यालय पर संपन्न हुई, जिसमें संगठन के विस्तार और भावी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंकज पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज को लक्षित कर जिस प्रकार की टिप्पणियां और व्यवहार सामने आ रहे हैं, वह चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव “सर्वे भवन्तु सुखिनः” के सिद्धांत पर चलकर समाज के कल्याण के लिए कार्य करता रहा है।

समिति के उपाध्यक्ष नन्द शंकर पाठक ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दल अपने हितों के लिए समाज में दूरी और वैमनस्यता बढ़ाने का प्रयास करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों को यह समझना चाहिए कि ब्राह्मण समाज हमेशा से सर्वजन हिताय कार्य करता आया है, लेकिन लगातार उपेक्षा और अपमान से समाज में आक्रोश बढ़ रहा है।

समिति के कोषाध्यक्ष अनूप तिवारी ने कहा कि विप्र समाज के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं मनोज पाण्डेय ने एसआईआर की चल रही प्रक्रिया का उल्लेख करते हुए समाज के लोगों से जागरूक होकर अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन प्रहलाद पाण्डेय ने किया। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता मुरलीधर पाण्डेय, मिथिलेश पाण्डेय, जयदीप तिवारी, रोहित तिवारी, अखिल पाण्डेय, करण तिवारी, मनीष तिवारी, अनिल पाण्डेय, शिवम दुबे, आशुतोष तिवारी और त्रिलोक चौबे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- रामगढ़ में 10 से 12 सितंबर बाबा कीनाराम जन्मोत्सव, जानिए कब होगा कव्वाली, बिरहा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली चहनियां। बाबा कीनाराम की जन्मस्थली एवं तपस्थली रामगढ़ में तीन दिवसीय बाबा कीनाराम जन्मोत्सव की...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks