spot_img
31.1 C
Varanasi
Saturday, August 15, 2026

पत्रकारों को मिलेगा पांच लाख की कैशलेस चिकित्सकी सुविधा: अनिल राजभर

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवा योजन समन्वय विभाग के कैबिनट मंत्री अनिल राजभर रविवार को अपने गृह निवास पर जनता से रूवरू रहे। इस दौरान उन्होंने  प्रदेश के सभी पत्रकारों को पांच लाख की कैशलेस चिकित्सकी सुविधा जल्द दिलाये जाने की बात कही। इसके साथ ही समाचार पत्र विक्रेताओं को भी कैशलेस सुविधा का लाभ मिलेगा। इसको लेकर विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शीघ्र ही यह सुविधा पत्रकारों को दिया जायेगा। इस दौरान दूर दराज सहित अन्य जिले से आये लोगों की समस्या सुनकर समाधान कराये जाने का निर्देश दिया। इसके बाद वाराणसी शिवपुर विधान सभा क्षेत्र के लिये रवाना हो गये।

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षक और शिक्षा मित्रों के बाद प्रदेश के सभी इलेक्ट्रानिक, प्रिंट मिडिया के पंजीकृत पत्रकार और समाचार पत्र विक्रेताओं को उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवा योजन समन्वय विभाग की ओर से पांच लाख की कैशलेस चिकित्सकी सुविधा का लाभ मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिलाने की कवायद शुरू कर दिया गया है। जिसकी तैयारी तेज कर दिया गया है। विभाग की ओर से सूचना विभाग की ओर से सूची सहित अन्य जरूरी अभिलेख विभाग की ओर से लेने का निर्देश दिया गया है।

मंत्री के इस प्रयास से प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मिडिया के ग्रामीण और क्षेत्रीय सहित जनपद स्तरीय व्यूरोचीफ सहित जिला संवाददाताओं को सुविधा का लाभ मिलेगा। मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि जल्द ही मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश भर के पत्रकारों को पांच लाख की कैशलेस चिकित्सकी सुविधा शुरू किया जायेगा।

इसके पूर्व मंत्री ने जौनपुर,गाजीपुर,सोनभद्र सहित अन्य जनपद और क्षेत्रीय ग्रामीणों की समस्या सुनकर समाधान कराये जाने का निर्देश दिया।

इस मौके पर रतेन्द्र राजभर,रानू, सिरी,आकाश पटवा, मोनू चौधरी,गोपाल राजभर अरविंद राजभर,प्रताप,पन्ना सहित अन्य मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- शहीदों के बलिदान को नमन कर राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प : डॉ. के.एन. पांडेय

परिवर्तन टुडे न्यूज चंदौली। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पूर्व सैनिक सेवा काशी परिषद प्रांत...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks