spot_img
27.1 C
Varanasi
Sunday, March 22, 2026
spot_img
spot_img

Chandauli news: लतीफशाह बीयर बंधा में डूबने से दो किशोरों की मौत

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कस्बा निवासी समीर (19) पुत्र कमालुद्दीन तथा एखलाक (18) पुत्र साबिर अली “ईद के मौके पर शनिवार को घूमने के लिए लतीफशाह बीयर बंधा पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों नहाने के लिए पानी में उतरे, लेकिन गहराई का अंदाजा न होने के कारण अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों पानी में समा चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जनपद के चकिया कोतवाली क्षेत्र स्थित लतीफशाह बीयर बंधा पर शनिवार को ईद के दिन पिकनिक मनाने पहुंचे दो किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलते ही चकिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी रघुराज एवं कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह के नेतृत्व में गोताखोरों की मदद से सघन तलाश अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों के शव बरामद कर लिए गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दोनों युवक सकलडीहा में कपड़े की दुकान पर सेल्समैन का कार्य करते थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस हादसे ने ईद की खुशियों को गम में बदल दिया, वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे पिकनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ाने की मांग की है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

पत्रकारों को मिलेगा पांच लाख की कैशलेस चिकित्सकी सुविधा: अनिल राजभर

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवा योजन समन्वय विभाग के कैबिनट मंत्री अनिल राजभर रविवार...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks