spot_img
21.6 C
Varanasi
Friday, March 20, 2026
spot_img
spot_img

पंचायत सचिवालय बंद होने पर डीपीआरओ ने जारी किया नोटिस

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे/ चन्दौली
सकलडीह। जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी राल्ल पल्ली जगत सांई के निर्देश पर विकास कार्यो और योजनाओं की जांच शुरू होगया है। गुरूवार को जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा ने सकलडीहा और धानापुर विकास खंड के विभिन्न गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान धानापुर में पंचायत भवन बंद होने पर पंचायत सहायक सचिव और ग्राम प्रधान को नोटिस जारी किया गया है। डीपीआरओ के औचक निरीक्षण से महकमा में खलबली मची हुई है।

डीपीआरओं की ओर से विकास खण्ड धानापुर के ग्राम पंचायत कवलपुरा, धानापुर व गिरेहू में पंचायत सचिवालय का संचालन का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा सामुदायिक शौचालय और आर.आर.सी सेंटर का संचालन के बारे में जानकारी लिया गया। ओडीएफ प्लस मॉडल गांवों में कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाई गई कमियों को मानक व डिजाइन के अनुसार किए जाने हेतु उपस्थित ग्राम प्रधान, सचिव ग्राम पंचायत व पंचायत सहायक को निर्देशित किया गया। पंचायत सचिवालय  गिरेहू निरीक्षण के समय बंद पाया गया। पंचायत सहायक का एक दिन का वेतन अवरुद्ध किए जाने, ग्राम प्रधान व सचिव को नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिया गया।

इसके पूर्व सकलडीहा और नागेपुर में निरीक्षण के दौरान सड़कों पर गंदगी का अंबार सड़कों के किनारे होने व कूड़ा करकट जलाये जाने पर नाराजगी जताया। चेताया कि इस प्रकार की शिकायत मिलने पर सफाई कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जायेगा।

इस मौके पर जिला कंसलटेंट मनोज श्रीवास्तव सहायक विकास अधिकारी पंचायत,राजेश सिंह,बजरंगी पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे। 

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

त्यौहार पर किसी प्रकार की नई परंपरा न की जाए शुरू: जिलाधिकारी

सभी त्यौहार हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जिन्हें मिल-जुलकर मनाना हम सभी की जिम्मेदारी परिवर्तन टुडे डेस्क चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks