spot_img
34.6 C
Varanasi
Saturday, June 20, 2026

तिरंगा यात्रा में भारत माता के जयकारे से गूंजा कमालपुर बाजार

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
कमालपुर। धानापुर पूर्वी मंडल भाजपा की ओर से गुरुवार को कस्बा में भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाला गया। मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह,विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह व पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे। तिरंगा यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर भीतरी बाजार होते हुए हरिनारायण अग्रहरि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति द्वार तक जाकर समाप्त हो गया।

तिरंगा यात्रा में सभी लोग हाथों में तिरंगा लेकर चल रह।देश भक्ति से ओत प्रोत नारों के साथ बाज़ार की सड़कों पर उमड़े जान सैलाब में पूरे वातावरण को राष्ट्र प्रेम से सराबोर कर दिया। भारत माता की जय वन्दे मातरम, भारतीय सेना ज़िंदाबाद के नारे गूँज रहे थे।

मुख्य अतिथि विधायक सैयदराजा सुशील सिंह ने कहा कि आज प्रत्येक भारतीय अपने जवानों के कारनामे से सीना चौड़ा कर खुशी जता रहा है। दुश्मनों को उनके भाषा में जवाब देना भारतीय सेना को बखूबी मालूम है। हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ाया है और ये तिरंगा यात्रा हमारे राष्ट्रीय और देश भक्ति का प्रतीक है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने संकल्प लिया कि हमारी सेना पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों के ख़िलाफ़ ऐसी कार्यवाही करेगी जो नज़ीर बनेगी , ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हमारी सेना ने जो कार्यवाही की है उसका लोहा आज पूरी दुनिया मान रही है।देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए हम सभी को एकजुट होकर भारतीय सेना को सम्मान देना चाहिए।

इस मौके पर अजय सिंह प्रमुख धानापुर,पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र सिंह, पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली, राजेश सिंह,सुजीत जायसवाल महामंत्री, चंद्रभान मौर्या मण्डल अध्यक्ष धानापुर पूर्वी,रमेश द्विवेदी मण्डल अध्यक्ष धानापुर पश्चिमी, विपिन राय मण्डल अध्यक्ष सैयदराजा इंद्रजीत बिन्द मण्डल अध्यक्ष बरहनी,राजेश तिवारी, नीरज अग्रहरि पत्रकार, नंदकुमार पांडेय, मृत्युंजय सिंह दीपू,राधेश्याम सिंह,सुदामा जायसवाल, अजीत पांडेय,धीरेन्द्र सिंह, कलाधर सिंह, रितेश पांडेय, बिनोद सिंह, रामजी तिवारी , श्यामसुंदर सिंह, श्री राम चौबे, प्रमोद सिंह, भरत रस्तोगी, शिवजी वर्मा,अरविंद वर्मा,राहुल राजभर, विकास गुप्ता, राहुल राजभर, अनिल श्रीवास्तव,शुभम सिंह आदि रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगामी मोहर्रम पर्व मनाने की अपील

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न परिवर्तन टुडे न्यूजचंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks