spot_img
34.6 C
Varanasi
Saturday, June 20, 2026

धूॅमधाम से मनाया गया विश्व जैव विविधता दिवस

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चन्दौली। शहाबगंज विकास खण्ड के कटवा मॉफी गांव में डॉ. परशुराम सिंह के आवास पर बृहस्पतिवार को धूॅमधाम से विश्व जैव विविधिता दिवस मनाया गया।

उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए वृक्ष बन्धु डॉ. परशुराम सिंह ने कहा कि वर्तमान दौर में तेजी से विश्व जैव प्रजातियॉ बिलुप्त होती जा रही है जिससे पूरे विश्व पर एक भारी संकट का बादल मडराता जा रहा हैं अगर विश्व के समस्त मानव जाति इस ध्यान नही दिया तो तो एक दिन पूरे विश्व भंयकर आग के गोले में तब्दील हो जायेगा जिसमें जीवन की कल्पना सम्भव नही होगा।

प्रत्येक वर्ष 22मई को विश्व जैव विविधिता दिवस मनाया है। जिसमे नष्ट होती विश्व जैव विविधता के संरक्षण हेतु जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाना आवश्यक है। धरती पर पायी जाने वाले पेड़-पौधे, बनस्पतियां, औषधियां, ना-ना प्रकार जीव जन्तु जिनकी अलग-अलग विशेषताएं है। जिनका समाज के उत्थान में उनका एक विशेष महत्व है। जिनका वर्तमान दौर में उनका तेजी से क्षरण हो रहा है।

जैव विविधता मुख्यतः तीन प्रकार होती है। जो क्रमशः आनुवंशिक, प्रजातीय, पारिस्थितिक विविधता के रूप में जानी जाती हैं और यही तीनों आपसी संतुलन बनाकर समाज को दशा व दिशा प्रदान करती है और मानव जीवन की रक्षा करते हुए दैविक आपदाओं, से लड़ती हैं। इस दौरान डॉ.परशुराम सिंह ने उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए आमजन से अपील किया कि आप सभी एकजुट होकर विश्व जैव विविविधता के तीनों आयामों की रक्षा व सुरक्षा करें ताकि एक स्वस्थ व साफ वातावरण को बनाये जाने में मददगार सावित हो सके।

इस दौरान राजेश सिंह, रामललित पासवान, सुशील पाण्डेय, हरिशंकर चौबे, राजकुमार रावत, हरिवंश नारायण सिंह, राकेश सिह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगामी मोहर्रम पर्व मनाने की अपील

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न परिवर्तन टुडे न्यूजचंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks