spot_img
27.2 C
Varanasi
Wednesday, August 5, 2026
spot_img

जमीनी विवाद मे दो पक्ष आमने सामने, हुई फायरिंग आरोपी फरार

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चन्दौली। जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के फेसुड़ा गांव में बगीचे की जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और अवैध असलहे से कई राउंड हवाई फायरिंग की गई। इससे गांव में दहशत फैल गई। सूचना के बाद पुलिस गांव में पहुंची तब तक दोनों पक्ष घर में ताला बंदकर फरार हो गए थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

फेसुड़ा में एक पक्ष से अशोक सिंह, संजय सिंह और दूसरे पक्ष से शैलेंद्र सिंह और श्यामसुंदर सिंह में बगीचे की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार की दोपहर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर अवैध असलहे से हवाई फायरिंग की गई। अचानक गोलियों की आवाज सुनकर गांव में दहशत फैल गई।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद सैयदराजा पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि गांव में हवाई फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। आरोपी घर में ताला बंदकर फरार हो गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- बंद मिले सामुदायिक शौचालय, तीन ग्राम सचिवों को नोटिस; सात दिन में जवाब नहीं तो रुकेगा अगस्त का वेतन

जिलाधिकारी के निर्देश पर वॉर रूम से शुरू हुई निगरानी, अब सुबह-शाम होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks