spot_img
28.1 C
Varanasi
Monday, September 21, 2026
spot_img

माइनर हुआ ओभर फ्लो, घरों में घुसा पानी, ग्रामीण हलकान

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। स्थानीय क्षेत्र स्थित रमौली, हेमनापुर गांव में भुपौली पम्प कैनाल से निकली माइनर की साफ-सफाई न होने से माइनर ओभरफ्लो टूट गयी जिससे पानी धान की नर्सरी को डुबाते हुए गांव में पानी घुस गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि हेमनापुर गांव के आगे दबंगों द्वारा उक्त माइनर को पाट दिया गया है जिससे हमेशा माइनर का पानी ओभरफ्लों होकर माइनर के तटबन्ध टूट जाता है। जिससे किसानों सहित हेमनापुर के ग्रामीणों के घरो में पानी घुस जाता है। शनिवार की देर साम फिर एकबार तटबन्ध टूट गया जिससे खेत लबालब होकर दर्जनों घरों में माइनर का पानी घुस गया।

माइनर की बिगत कई वर्षो से साफ-सफाई नहीं हुआ नतीजा यह हुआ कि माइनर पट जाने से पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों तक जा पहुुचा जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। जबकि ग्रामीणों ने इसकी कई बार शिकायत नहर विभाग से की लेकिन उसे अनदेखा कर दिया गया। वही ग्रामीणों का कहना है कि माइनर की साफ-सफाई नही हुई तो अब सिंचाई विभाग कार्यालय के घेराव किया जायेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी सिचाई विभाग की होगी।

इस दौरान पारस नाथ, मनोज गुप्ता, हंसराज, राधेश्याम, नारद विश्वकर्मा, नागेन्द्र यादव, भरत, बिक्रमा यादव, अक्षय, विक्रम राजभर सहित दर्जनो लोग मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- कमालपुर में गूंजा व्यापारियों की एकजुटता का संदेश, नए पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी

व्यापारी हितों की रक्षा के लिए संगठन हर संघर्ष को तैयार : रमेश अग्रहरि परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली कमालपुर। उत्तर...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks