spot_img
42.8 C
Varanasi
Monday, June 22, 2026

Bhadohi news- पत्रकार प्रताड़ना पर एसपी हुए सख्त, कार्रवाई के आदेश

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

पत्रकार प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मिलकर सौंपा ज्ञापन

परिवर्तन टुडे न्यूज
भदोही। जिले में पत्रकारों के साथ हो रही कथित प्रताड़ना और उत्पीड़न के मामलों को लेकर पत्रकार प्रेस क्लब का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने पत्रकारों की समस्याओं से अवगत कराते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की और एक ज्ञापन सौंपा।

पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक ने एसपी अभिनव त्यागी के स्थान पर जनसुनवाई कर रहे एएसपी शुभम अग्रवाल को बताया कि समाचार संकलन और जनहित के मुद्दों को उठाने के दौरान कुछ पत्रकारों को अनावश्यक दबाव,अभद्र व्यवहार तथा उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। इससे पत्रकारिता के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। प्रतिनिधिमंडल ने ऐसे मामलों की गंभीरता से जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी शुभम अग्रवाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि कानून के दायरे में रहकर कार्य करने वाले पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जाएगा।

एएसपी के सकारात्मक आश्वासन के बाद पत्रकारों ने संतोष व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी।

बताते चले कि सोमवार को पूर्वाह्न पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक के नेतृत्व में पत्रकार प्रेस क्लब का प्रतिनिधि मंडल अपर पुलिस अधीक्षक से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पीपीसी भदोही के जिला संरक्षक फूलचंद मिश्रा एवं जिला सदस्य राजकुमार गौतम से जुड़े प्रकरण को गंभीरता से उठाते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की। पत्रकारों ने मामले में निष्पक्ष जांच, न्यायोचित कार्रवाई और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की अपील की। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों के साथ न्याय होगा और जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने एसपी के आश्वासन पर भरोसा जताते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद व्यक्त की। इसी के साथ तीन पत्रकार क्रमशः वकील दुबे सत्यम न्यूज़, प्रशांत सिंह, लाल साहब यादव को पत्रकार प्रेस क्लब की सदस्यता दिलाई गई।

अपर पुलिसअधीक्षक से मिलने वालों में पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश महासचिव सत्येंद्र द्विवेदी, प्रदेश सलाहकार सचिव/प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक मिश्रा, प्रदेश सलाहकार सचिव कृष्णा पाठक, मिर्जापुर मंडल उपाध्यक्ष सुरेश मिश्रा,महासचिव राजेश मिश्रा,जिला संरक्षक फूलचंद मिश्रा,जिला संयोजक आशीष सोनी, जिलाध्यक्ष दिलीप दुबे,जिला महासचिव विष्णु दुबे,जिला संगठन मंत्री राजकुमार सरोज, जिला सचिव राज नारायण यादव,जिला सचिव विकास मिश्रा, विकास पाण्डेय, आनंद तिवारी, राधेकृष्ण तिवारी, राजकुमार गौतम, रोशनी मल्होत्रा,सुधीर उपाध्याय,सुभाष सिंह,लाल साहब यादव, प्रशांत सिंह,वकील दुबे,प्रेम कुमार,शीतल श्रीवास्तव सहित तमाम पत्रकारउपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- चंदौली मे नीट परीक्षा को लेकर मुस्तैद रहा प्रशासन, निष्पक्ष और पारदर्शी माहौल में संपन्न

परिवर्तन टुडे न्यूज चंदौली। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) जनपद में रविवार को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks